सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा मंडल खोह द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया आयोजन
कठूमर/ दिनेश लेखी। भाजपा मंडल खोह द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा के नेतृत्व में आयुर्वेदिक अस्पताल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कठूमर विधायक रमेश खींची मौजूद रहे।
मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शिविर में 41 यूनिट रक्तदान हुआ।
इस मौके पर पूर्व प्रधान संजय खींची, गोपेश भारद्वाज, गुड्डू सरपंच, मुरारी नाटोज, हरिओम कटारा, मोहन सिंह चौहान, हनुमान यादव, कृष्ण सिंह, हरिओम सिंह, अजीत गुर्जर, किशनलाल मास्टर, समयदीन खान, नेमी जाटव, उमेश यादव, ओमप्रकाश यादव, राहुल पटेल, शशिकांत शर्मा, लखन गुंडवास आदि कार्यकर्ता रक्तदाता मौजूद थे।


