पशुओं का चारा लेने गई महिला को मिला मानव कंकाल और साड़ी: ज्वार के खेत में बाल और चप्पलें मिली

Sep 28, 2025 - 12:20
Sep 28, 2025 - 14:37
 0
पशुओं का चारा लेने गई महिला को मिला मानव कंकाल और साड़ी: ज्वार के खेत में बाल और चप्पलें मिली

भरतपुर के सेवर थाना इलाके के एक खेत में मानव शरीर की कुछ हड्डियां और महिला की साड़ी, ब्लाउज, चप्पल, रबर बैंड खेत में मिला। महिला जब खेत से पशुओं को भागने गई तो, उसने यह सभी चीजें खेत में पड़ी देखी। जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। महिला का कहना है की उन्होंने 2 महीने पहले ही खेत में ज्वार बोया था। रोजाना वह खेत में भी काम करते थे। तब उन्हें यहां कुछ नहीं दिखाई दिया।

  • खेत में मिले सिर और जांघ की हड्डी और महिला का सामान

सेवर थाना अधिकारी सतीश चंद शर्मा ने बताया कि कंट्रोल से सूचना मिली थी कि कृष्णा विहार कॉलोनी के पीछे ज्वार के खेत के बीच में कुछ हड्डियां और बाल पड़े हुए हैं। किसी महिला की साड़ी भी है। संभव है की वह महिला के शव के अवशेष हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर आकर देखा तो, सिर की हड्डी, जांघ की हड्डी, महिला के बाल, साड़ी, ब्लाउज, चप्पल, बालों में लगाने वाला बैंड वह मिले हैं। FSL की टीम को मौके पर बुला लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • पशुओं के चारा लेने गई महिला ने देखा

कृष्णा बिहारी कॉलोनी के रहने वाले गिरधारी लाल ने बताया की बिब्बो नाम की महिला ने विजेंद्र नाम के व्यक्ति से खेत किराए पर ले रखा है। बिब्बो आज अपने पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने आई थी। उस समय खेत में एक गाय घूम रही थी। वह गाय को खेत से निकालने के लिए खेत के बीच में गई। तब उसने देखा तो, खेत में सिर की हड्डी, महिला की साड़ी पड़ी है। बिब्बो घबराकर खेत से भागकर घर पर पहुंची। उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। बिब्बो के परिजनों ने हमें घटना के बारे में बताया जिसके बाद कॉलोनी के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................