तुरत फुरत माताजी मन्दिर में महानवमी को कन्या पूजन किया

Oct 1, 2025 - 16:53
 0
तुरत फुरत माताजी मन्दिर में महानवमी को कन्या पूजन किया

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शारदीय नवरात्रा के नौ वे दिन शहर के गुणावती क्षेत्र स्थित श्री तुरत फुरत माताजी मन्दिर में महानवमी को कन्या पूजन कराया गया। गुणावती सहित आसपास के श्रद्धांलुओं ने कुंवारी कन्याओ को भोजन प्रसाद खिलाकर मातारानी के जयकारों के साथ कन्याओ का आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्याओ को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा की और भोजन करवाने के बाद उनका आशीर्वाद लेकर माता रानी के जयकारे लगाते हुए उन्हें विदा किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी इच्छा के अनुसार, वस्त्र, चुनरी, दक्षिणा और अन्य उपहार भेंट किए। मान्यता है की इस प्रकार कन्याओ को भोजन कराने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखती हैं। इस अवसर पर श्रवण सिंह, पूसाराम खत्ती, कैलाश शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, श्याम सुंदर जोशी, दलिप सिंह, शोपाल सिंह, पुजारी महावीर सहित अन्य महिला श्रद्धांलू उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................