अमरनाथ यात्रा से लौटे यात्रियों का किया स्वागत
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। अमरनाथ यात्रा कर लौटने पर गुणावती के चारभुजा मंदिर में स्वागत किया गया। सोमवार देर शाम गुणावती से गए चार यात्रि देवराज पारीक, चैनाराम गुर्जर, लक्ष्मण सिंह राठौड़ और राम अवतार पारीक यात्रा सकुशल कर लौटने पर परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया। यात्रा कर लौटे यात्रियों ने बताया कि उनकी यात्रा शानदार रही, कहीं भी दिक्कत नहीं हुई और दर्शन भी आराम से हुए। यात्रियों का यह दल बालटाल से रवाना हुए तीसरे जत्थे में शामिल था। यात्रियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रा मार्ग मुस्लिम बहुल है और यह पूरा समुदाय यात्रियों की सेवा में रहता है। इस दौरान केप्टन रामचंद्र सिंह, धनराज जोशी, देवेश स्वामी, नाथू राम स्वामी, श्याम सुन्दर पारीक, राजेन्द्र पारीक, सोनाराम गुर्जर, शिवजी पारीक सहित अन्य जने मौजूद रहे।