सम्राट स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई आयोजित
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के माताभर रोड़ स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान उच्च माध्यमिक विद्यालय में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यालय निदेशक महेंद्र विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि महात्मा गांधी स्वच्छता के लिए सबको प्रेरित करते थे और अहिंसा को सबसे बड़ा धर्म बताया। प्रधानाचार्या किस्मत राठौड़ ने लाल बहादुर शास्त्री जी और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के रेड, येलो, ग्रीन और ब्ल्यू हाउस के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने कृष्णा, लाल बहादुर शास्त्री, रानी लक्ष्मी बाई, गीता फौगाट, जवान, टमाटर, फौजी, किसान, अध्यापक, वकील, गांधीजी आदि के आकर्षक रूप धारण किए। अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य कृष्णा दाधीच ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम में रेड हाउस की छात्रा कृति प्रथम व तृषा दूसरे स्थान पर रही तथा हिंदी माध्यम में ग्रीन हाउस की छात्रा अलिना व रेड हाउस की छात्रा नजमा संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रही और रेड हाउस की आशिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर गोपाल वर्मा, सुबोध कुदेशिया, मुकेश सिंह, प्रतियोगिता प्रभारी रिजवाना शेख, ओमपाल सिंह, वसीम, अंतिम वर्मा, शोभा वर्मा, किरण माली, आंचल, अली असगर, पवन वर्मा, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद असगर, शब्बीर अहमद, सुनीता, राजेश्वरी, राजूराम, मोहम्मद अकील, मोहम्मद आसिफ, रेहाना, सिमरन, कनिष्का, नाजमीन, विकेश राठौड़, निशा आदि ने सहयोग किया।