उदयपुरवाटी में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने मनाया शताब्दी वर्ष: विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Oct 4, 2025 - 13:28
 0
उदयपुरवाटी में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने मनाया शताब्दी वर्ष: विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
 कस्बे में बस स्टैंड के निकट स्थित संघ स्थल पर शुक्रवार को आरएसएस के 100वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष विजयादशमी के रूप में मनाया। शताब्दी समारोह के मुख्य अतिथि ईशरानाथ धाम के महंत भगत सावंताराम महाराज थे। अध्यक्षता खंड  संघचालक शंकरलाल सैनी ने की। मुख्य वक्ता प्रांत सेवा प्रमुख सूर्य प्रकाश रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप गुप्ता थे। योगीश्वर सिद्वपीठ कोट बांध महंत डॉ. योगश्री नाथ महाराज, चद्रंदास महाराज दाऊधाम के सानिध्य में संघ का शताब्दी वर्ष मनाया गया। केशव बस्ती में ध्वज स्थापना के साथ हुए कार्यक्रम में घोष, दण्ड योग, व्यायाम योग, नियुद्ध आदि का प्रदर्शन हुआ। मुख्य वक्ता सूर्य प्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का प्रमुख कार्य सेवा भाव करना है, सेवा भाव के साथ संगठन का मुख्य उद्देश्य हिंदुत्व भाव को लोगों में एकता लाने का है।

सूर्य प्रकाश ने कहा कि सेवा भाव करने वाले संगठन के विचार एवं संघर्ष का 100वर्ष के जीवन में कोई मायने नही रखता। संगठित रहने से ही 100वर्ष की साधना पूर्ण हुई है। इस दौरान बीसीएमओ डॉक्टर मुकेश भूपेश, आरएसएस के जिला कार्यवाह गंगाराम मौर्य, भाजपा नेता कुबेरसिंह शेखावत, नगरपालिका चेयरमैन रामनिवास सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मणराम सैनी, भारतीय मजदूर संघ के श्यामलाल सैनी, खंड कार्यवाह राजेन्द्र सिंह, नगर कार्यवाह तरूण सैनी, गिरधारीलाल राठी, कैलाश डंडीदार, रामकुमार, ताराचंद मितल, राजेन्द्र मितल, एसीबीईओ महेन्द्र सैनी, मोहन सिंह, महेन्द्र सैनी, डॉ. अजय सिंह, जितेन्द्र राठी, सुरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य रतना सैनी, सुनील सैनी, अशोक सैनी, रजत मौर्य, पवन शाह, राजेन्द्र राठी, हरिश शर्मा, विक्रम डिगवाल, पप्पु राठी, सरोज वर्मा, हेमू विक्रमादित्य, द्वारका प्रसाद जांगिड़, राजेंद्र असवल, प्रदीप रणवा सहित सैकड़ों महिलाएं, पुरूष एवं संघ के स्वयं सेवक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................