छात्रावास में अध्यापन हेतु विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों की आवश्यकता आवेदन 15 अक्टूबर तक
भरतपुर, 07 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा (विद्या संबल योजना) के अन्तर्गत सामाजिक अधिकारिकता विभाग के छात्रावासों में विषय विशेषज्ञों को गेस्ट फेकल्टी के रूप चयन किया जाऐगा।
संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग श्याम सुन्दर ने बताया कि संचालित विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु कठिन विषयों की कोचिंग (गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी) के कक्षा 9 से 12 तक छात्र/छात्राओं को छात्रावास में अध्यापन हेतु विषय विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों को गेस्ट फेकल्टी के रूप में लिया जाना है। उन्होंने बताया कि राजकीय बालिका छात्रावासों में गेस्ट फेकल्टी के चयन में प्रथम वरियता महिला आवेदक को दी जावेगी। उन्होंने बताया कि आवेदन का निर्धारित प्रारूप कार्यालय से प्राप्त कर 15 अक्टूबर को सायं 5 बजे तक कार्यालय में जमा करवाये जा सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला कार्यालय समय में सम्पर्क करें।
- कोशलेन्द्र दत्तात्रेय