जिला कलक्टर ने मधुमक्खी पालन का उत्कृष्टता केंद्र हेतु किया भ्रमण
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)12 अगस्त। जिला कलक्टर कमर चौधरी ने मंगलवार को भरतपुर उपखंड क्षेत्र के ग्राम मईगूजर, ऊंचा नगला में उद्यानिकी गतिविधियों की चर्चा कर एवं सीओईबी कीपिंग का विजिट किया गया।
उप निदेशक उद्यान जनक राज मीना ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट घोषणा के तहत भरतपुर जिले में मधुमक्खी पालन का उत्कृष्टता केंद्र खोले जाने की घोषणा की गई थी, जिसके लिए ग्राम मईगूजर में 9.83 हैक्टेयर भूमि का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिसमें ट्रेनिंग सेंटर, हनी प्रोसेसिंग यूनिट, हनी टेस्टिंग यूनिट, हनी पार्लर, बी पार्क आदि के विकास कार्य किये जायेंगे।