जिला कलक्टर ने किया जनाना अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

Jan 25, 2026 - 14:27
 0
जिला कलक्टर ने किया जनाना अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी ने रविवार को राजकीय जनान अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर साफ-सफाई में सुधार लाने एवं तीमारदारों के लिए बनाए गए वेटिंग रूप की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी अस्पताल में फ्लेक्स लगाकर प्रदर्शित की जाए जिससे जनाना अस्पताल में दी जा रहे सुविधाओं की जानकारी आम रोगियों को मिल सके। 
जिला कलक्टर ने लेबर रूम का निरीक्षण कर साफ सफाई का जायजा लिया तथा जननी सुरक्षा योजना में किए जा रहे भुगतान की जानकारी लेकर प्रसुताओं कोे समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रहे सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। 
जिला कलक्टर ने अस्पताल के पीकू वार्ड का निरीक्षण कर नवजात शिशुओं के लिए दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं को देखा तथा चिकित्सा अधिकारियों एवं नर्सिंग स्टाफ को पीकू वार्ड में अनावश्यक प्रवेश नहीं देने, सभी नवजात शिशुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला वार्ड में भर्ती प्रसुताओं से भी अस्पताल प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सुविधाओं की जानकारी लेकर अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने अस्पताल के बच्चा वार्ड का निरीक्षण कर शिशुओं को सर्दी से बचाव के लिए वार्डों में किए गए उपाय को देखा तथा अस्पताल प्रशासन को नियमित रूप से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में साफ-सफाई में सुधार देखा गया है इसे निरंतर बनाए रखें, अस्पताल में आने वाले शिशु-प्रसुताओं को सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता से मिले यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों पर प्रसुताओं-शिशुओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्रदर्शित करने, सरकार की योजनाओं के बारे में सार्वजनिक स्थानों पर फ्लेक्स लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. हरिमोहन ने अस्पताल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं विभिन्न वार्डों की व्यवस्थाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर संबन्धित चिकित्साधिकारी एवं नर्सिंग स्टॉफ उपस्थित रहा। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................