महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति स्थापित कराने की मांग को लेकर रामगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Oct 13, 2025 - 13:07
 0
महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति स्थापित कराने की मांग को लेकर रामगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)

रामगढ़ कस्बे की सैनी धर्मशाला में रविवार को सैनी समाज के प्रधान हरभजन सैनी की अध्यक्षता में क्षेत्र के 44 गांवों के सैनी समाज की बैठक आयोजित हुई। जिसमें रामगढ़ में पालिका की और से कराए जा रहे चौराहों के सौंदर्यकरण के लिए निर्माणाधीन पांच चौराहे में से किसी भी एक चौराहे पर महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति की स्थापना होनी चाहिए। इस मांग को लेकर सैनी विकास महा समिति के बैनर तले सोमवार को सैनी समाज के लोगों ने एसडीएम अनिल कुमार मीणा को ज्ञापन सौंप कस्बे के किसी भी चौराह पर महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित करवाने की मांग की है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी ने बताया कि रामगढ़ इलाके के 44 गांवों के सैनी समाज की शनिवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज की कुरुतियों को दूर कर समाज सेवा में महात्मा ज्योतिबा फुले ने जो कार्य किए हैं वह सदा याद रखे जाएंगे। इसलिए हमारी मांग है कि ऐसे महान व्यक्ति की मूर्ति रामगढ़ के किसी भी चौराह पर स्थापित की जावे।इस मांग को लेकर सैनी महा समिति रामगढ़ द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रधान हरभजन, 12 गांव समिति के प्रधान बिहारीलाल सैनी, तुलसीराम सैनी,पूर्व जिला पार्षद लख्मीचंद सैनी, रामगढ़ सैनी समाज अध्यक्ष महेंद्र सैनी, दुलीचंद सैनी, दयाकिशन सैनी, एडवोकेट रोहिताश सैनी, अमरचंद सैनी, ब्रजलाल, पूरण चंद सैनी, मुंडा का सरपंच मोहन लाल ,ब्रजमोहन सैनी, लल्लू राम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................