दातागंज बी ए की छात्रा अंजलि सिंह बनी एक दिन के लिए सीओ
बदायूं/यूपी(अभिषेक वर्मा) :- दातागंज तहसील क्षेत्र के राम पाल सिंह सत्यवती देवी मेमोरियल महाविद्यालय दातागंज बदायूं में अध्ययनरत बी.ए की छात्रा अंजलि को एक दिन को पुलिस क्षेत्राधिकारी दातागंज का चार्ज सौंपा गया. अंजलि ने कहा, वह आगे यूपीएससी की तैयारी कर आईपीएस बनना चाहती हैं।सपनों को हकीकत में बदलने की दिशा में जब कोई कदम उठता है तो वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन जाता है. ऐसा ही नजारा बदायूं के दातागंज कॉलेज की बी ए की छात्रा अंजलि सिंह के साथ देखने को मिला. दिन सोमवार को एक दिन के लिए दातागंज क्षेत्राधिकारी (सीओ) का चार्ज सौंपा गया। इस मौके ने अंजलि सिंह को हमेशा के लिए आईपीएस बनने की प्रेरणा भी दे दी, पहले ही दिन अंजलि सिंह ने कानून को समझने के लिए महिलाओं को ही चेतावनी दे दी।
अंजलि सिंह का कहना था महिलाओं को सशक्त होना है तो झूठे मुकदमे लगाना बंद करना पड़ेगा। इससे जो पीड़ित महिलाएं उनको न्याय मिलेगा जिससे महिलाएं सशक्त बनेगी.महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दअरसल, यूपी में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से चलाए जा रहे अभियान को धरातल पर उतारने के लिए बदायूं पुलिस भी प्रयासरत नजर आ रही है. दातागंज पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण कुमार तिवारी की ओर से एक दिन का पुलिस अधिकारी बनाने की पहल की गई . इसका उद्देश्य छात्रोंओ में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस सेवा के प्रति आकर्षण पैदा हो सके.इस कार्यक्रम के तहत दातागंज तहसील क्षेत्र के राम पाल सिंह सत्यवती देवी मेमोरियल महाविद्यालय दातागंज बदायूं की छात्रा अंजलि सिंह को नामित किया गया. इसके बाद दातागंज सीओ कृष्ण कुमार तिवारी ने अपना चार्ज अंजलि सिंह को सौंपा. जब अंजलि सिंह ने औपचारिक रूप से एक दिन का पदभार संभाला तो दातागंज सीओ कृष्ण कुमार तिवारी सहित इंस्पेक्टर दातागंज गौरव बिश्नोई सिंह समस्त सीओ कार्यालय के पुलिसकर्मियों ने अंजलि सिंह का स्वागत किया. अंजलि सिंह चार्ज संभालते ही पुलिस क्षेत्राधिकार की कार्य प्रणाली को समझती दिखी , उन्होंने एफ आई आर दर्ज व उसके पर्चे, अपराध रजिस्टर , महिला सशक्तिकरण रजिस्टर, आइजीआरएस सहित दो फरियादियों की समस्या का निस्तारण कराया और तत्काल इंस्पेक्टर दातागंज को निर्देशित किया। साथ ही अंजलि सिंह ने दातागंज सीओ कार्यालय की हर एक कार्यशैली को समझा। हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा से वार्ता करने पर अंजलि सिंह ने कहा कि आज जो मुझको दातागंज सीओ बनाया गया है, मैं देश की जनता की सेवा करूंगी, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, मै सरकार को और एक अच्छे पुलिस अधिकारी कृष्ण कुमार तिवारी को धन्यवाद देती हूं आभार प्रकट करती हूं, आज सी ओ बनकर मैंने कार्यालय पर आए दो फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण भी किया। मैं रामपाल सिंह सत्यवती देवी मेमोरियल महाविद्यालय दातागंज बदायूं से आई हूं बी ए थर्ड ईयर की छात्रा हूं मैं आगे यूपीएससी की तैयारी करूंगी और आईपीएस बनूंगी, नारी शक्ति को मजबूत करना है, उनके समस्या का समाधान करना है। मैंने आज अच्छे से पुलिस की कार्यशैली को समझा है, मै बहुत ही खुश हूँ। वही उत्तर प्रदेश शासन से एक योजना चल रही है हमारे पुलिस विभाग अधिकारी के निर्देशिन मे जिसमें महिला शक्ति करण द्वारा महिलाओं के अधिकारियों के बारे में उनका जानकारी देना उन्हें सशक्त बनाना साइबर क्राइम के बारे में उनका जानकारी देना गवर्नमेंट द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी देना महिलाओं को खुद में मजबूत करना समाज में आगे बढ़ना। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की भागीदारी पुलिस सेवा में लगातार बढ़ रही है और समाज को उनकी जरूरत है. वहीं अंजलि सिंह ने यह भी बताया कि वह अपने कॉलेज के समय से ही अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को महत्व देती आई है. उसकी पढ़ाई में रुचि के साथ-साथ वह वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, भाषण और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहती है. यही वजह है कि उसे इस सम्मान के लिए चुना गया.आज बच्चों को जिम्मेदारी का अनुभव दिलाना जरूरी है. पुलिस सेवा सिर्फ वर्दी पहनने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में न्याय और कानून व्यवस्था बनाए रखने का गंभीर दायित्व है। अंजलि जैसी बच्चियां जब इस दिशा में रुचि लेती हैं, तो यह भविष्य के लिए शुभ संकेत है।