सरसा देवी बांध में डूबने से एक युवक की मौत :एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय युवकों के साथ मिलकर बांध से निकाला शव

Jun 26, 2025 - 13:30
 0
सरसा देवी बांध में डूबने से एक युवक की मौत :एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय युवकों के साथ मिलकर बांध से निकाला शव

टहला/ गोलाकाबास (रितीक शर्मा)   सरसा देवी पिकअप वियर बांध में से एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय युवकों के सहयोग से दो घंटे के अथक प्रयास के बाद एक शव को खोजकर बाहर निकाला। 
टहला पुलिस थाना इंचार्ज ने बताया कि मृतक निहाल सिंह गुर्जर उर्फ़ निहालु पुत्र करतार सिंह गुर्जर उम्र करीब 25 वर्ष दौसा जिले के बाँदीकुई के श्यालावास गांव की सिपला की ढाणी का रहने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक निहाल सिंह बांध की पटरी पर अपने दोस्तों के साथ मोबाइल में एक गाने पर नाचते हुए रील भी बनाया था जो वायरल हो रही है।
मृतक के पिता करतार सिंह गुर्जर ने बताया कि बुधवार को निहाल सिंह अपने चार अन्य साथियो के साथ घर से अल्टो गाड़ी लेकर नारायणी धाम आने की कहकर आया था उसके साथ परिवार का ही एक लड़का अजीत तथा सोड्याला गांव निवासी अभिषेक तथा दो अन्य लडके थे ज़ब मुझे घटना की जानकारी मिली तब अजीत व अभिषेक को रात्रि में फोन किया परन्तु उनके फोन बंद आ रहे थे ओर वे लोग घर पर भी नहीं थे। निहाल सिंह ने इस वर्ष बी. ए. फ़ाइनल की परीक्षा दी है उसकी पत्नि गर्भवती है पहली बार संतान होगी। 
टहला पुलिस थानेदार ने बताया कि मृतक के परिजन के रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर टहला सीएचसी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्दग कर दिया गया तथा रिपोर्ट दर्ज करके मामले की गहनता से जांच करने के लिए अग्रिम कार्रवाई जारी है 

उल्लेखनीय है कि बारीश के दिनों में विशेषकर शनिवार, रविवार व अन्य राजकीय अवकाश होने पर टहला क्षेत्र के धार्मिक स्थानों व पिकनिक स्पॉट पर जिले के अलावा जयपुर, दौसा सहित अन्य जिलों से घूमने वालों की भानगढ़,सरसा देवी,नारायणी धाम,नीलकंठ धाम, तिलदह,जहाज टहला के मानसरोवर बांध, सरसा देवी बांध सहित अन्य पानी भराव क्षेत्र के नदी नालो व जंगल ओर पहाड़ो की हरियाली से प्रभावित होकर लोग अपनी जान की सुरक्षा किये बिना उनके पास जाकर सेल्फी लेना, बिना गहराई व बहाव की तेजी में कूदना नहाना आदि कार्य करते है जिनसे भानगढ़ कुंड, सरसा देवी बांध, पाराशर धाम आदि स्थानों पर कई बार घटनाये घटने के बाद भी पर्यटक व घूमने वाले युवा सबक नहीं लेते है उन्हें इन घटनाओं से सबक लेना चाहिए कि उनकी जान चले जाने के बाद उनके परिवार, रिश्तेदार, परिचितो को कितनी मानसिक पीड़ा उठानी पड़ती है।
पुलिस प्रशासन को ऐसे पिकनिक स्पॉट व धार्मिक स्थलों के पास वाले खतरों को चिन्हित करके जंहा आवश्यक हो तार बंदी, सूचना पट्ट लगवाएं जाने सहित अन्य आवश्यक ठोस कदम उठाने होंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................