राजस्थान में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की यूनिफॉर्म जल्द हो सकती है एक जैसी
जयपुर (कमलेश जैन) : प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एक जैसी ड्रेस होगी. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस दिशा में कदम उठाने का ऐलान किया है। उनका मानना है कि समान यूनिफॉर्म होने से बच्चों में आर्थिक स्थिति के आधार पर कोई हीन भावना नहीं आएगी। इसे लेकर बीते 2 साल से एक्सरसाइज चल रही थी। और अब इसे धरातल पर उतारा जाएगा।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कई बार गरीब परिवारों के बच्चे खुद को पिछड़ा महसूस करते हैं। और सोचते हैं कि अगर उनके माता-पिता के पास पैसे होते तो वे भी किसी महंगे प्राइवेट स्कूल में पढ़ते। ये सोच बच्चों को अवसाद तक पहुंचा देती है, इसलिए सरकार चाहती है कि सभी स्कूलों में एक समान यूनिफॉर्म लागू हो ताकि 'गरीब-अमीर का फर्क' मिट सके।