पशुपालकों को अब से दुध की 100 फैट पर मिलेगे 100 रुपए प्रति लीटर के दाम

 अलवर सरस डेयरी चेयरमेन नितिन सांगवान ने सकट में की इसकी घोषणा

Oct 15, 2025 - 12:57
 0
पशुपालकों को अब से दुध की 100 फैट पर मिलेगे 100 रुपए प्रति लीटर के दाम

अलवर जिले के सकट कस्बे में संचालित सकट महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पर बुधवार को किसान संवाद एवं बौनस वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस डेयरी अलवर के नवनिर्वाचित चैयरमेन नितिन सांगवान थे। वही विशिष्ट अतिथि सरस डेयरी अलवर के पूर्व चैयरमेन बन्ना राम मीणा रहे। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष संगीता मीणा ने की कार्यक्रम में मौजूद पशुपालकों व किसानों को सम्बोधित करते हुए चैयरमेन सांगवान ने कहा कि अब गांव के गरीब किसान व पशुपालकों को उनकी मेहनत का पुरा लाभ मिलेगा। उन्होंने मंच के माध्यम से घोषणा करते हुए कहा कि कल से सरस डेयरी अलवर के द्वारा पशुपालकों अच्छा लाभ देने के लिए 100 फैट पर 1 लीटर दुध की क़ीमत 100 रुपए के ईसाब से खरीदेगी। उन्होंने पशुपालकों से सरस डेयरी के द्वारा चलाई जा रही सरस लाडली योजना, कन्यादान योजना, पशुधन बीमा योजना,सरस सुरक्षा कवच योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, स्वास्थ्य योजना के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही।  

इस दौरान डेयरी चेयरमेन नितिन सांगवान व पूर्व चेयरमैन बन्ना राम मीणा के द्वारा पांच महिला पशुपालकों को स्टील की डोली भेंट कर बौनस वितरण कार्यक्रम कि शुरुआत की। डेयरी सचिव रामप्रसाद मीणा ने बताया कि इस दौरान डेयरी चेयरमेन व अन्य अतिथियों का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया और सभी को सकट चौथ माता की प्रतिमा की फोटो भेंट की गई। मंच संचालन सरपंच मुकेश मंडावरी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम किया पेश कार्यक्रम को लेकर समिति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। गायक कैलाश भाबला दुब्बी, अभिषेक ककरोडा बसवा ने लोग गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जिनपर डान्सर श्रीराम मीणा ने जमकर नृत्य किया। इस मौके पर अध्यक्ष संगीता मीणा, राजेंद्र मीणा, डायरेक्टर शिवलाल मीणा, अकरम खान, राजेश, नीरज यादव, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन, सचिन जैन, घासीराम पंच, मुरारीलाल जैमन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................