अलवर में उद्यमिता जागरूकता एवं विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित, 140 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

Jun 27, 2026 - 16:44
 0
अलवर में उद्यमिता जागरूकता एवं विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित, 140 से अधिक उद्यमियों ने लिया भाग

अलवर (कमलेश जैन) दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (DICCI) राजस्थान चैप्टर द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति हब (NSSH), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से होटल मयूर, अलवर में उद्यमिता जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम (EASVDP) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 140 से अधिक SC/ST, महिला एवं युवा उद्यमियों ने भाग लेकर सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और सरकारी खरीद प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अम्बा लाल मीणा ने कहा कि सरकारी खरीद प्रणाली और विक्रेता विकास कार्यक्रमों में उद्यमियों की सक्रिय भागीदारी से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
डिक्की राजस्थान चैप्टर के अध्यक्ष देवकीनंदन गोधा और राष्ट्रीय SC-ST हब के प्रभारी कुलदीप सिंह राजपूत ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
तकनीकी सत्रों में MSME योजनाएं, राज्य सरकार की औद्योगिक योजनाएं, भारतीय रेलवे एवं FCI में विक्रेता अवसर, GeM पोर्टल पर पंजीकरण, बैंक ऋण, वित्तीय सहायता, वित्तीय साक्षरता तथा कौशल विकास जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित ओपन हाउस चर्चा में उद्यमियों ने सरकारी खरीद, GeM पंजीकरण, बैंक ऋण और विभिन्न योजनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया।
समापन अवसर पर डिक्की राजस्थान चैप्टर के अध्यक्ष देवकीनंदन गोधा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के उद्यमियों को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि डिक्की का मूल मंत्र है— "नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें।" कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष निमेश बाबा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है