कठूमर कस्बे में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 6000 किलो पल्प एवं 3000 किलो सॉस को नष्ट कराया गया,

इकाई पर गंदगी भारी मात्रा में थी पल्प एवं सॉस में कीड़े पड़े मिले

Oct 15, 2025 - 13:11
 0
कठूमर कस्बे में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 6000 किलो पल्प एवं 3000 किलो सॉस को नष्ट कराया गया,

कठूमर (दिनेश लेखी) दीपावली के त्यौहार पर खाद्य पदार्थो में भारी मिलावट की आशंका को देखते हुए जिले में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कठूमर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल, अशोक लखेरा, जय सिंह यादव, विश्व बंधु गुप्ता द्वारा कठूमर कस्बे में लक्ष्मणगढ़ रोड पर संचालित सॉस निर्माण एवं विक्रय इकाई विजेंद्र कुमार अग्रवाल से एक सॉस का नमूना जांच हेतु लिया गया।
इस दौरान सॉस निर्माण फैक्ट्री में भारी मात्रा में गंदगी पाई गई, ड्रमो में रखा हुआ पल्प सड़ चुका था जिन में बदबू आ रही थी कीड़े पड़े हुए थे एवं कई ड्रामो एवं केन में एवं एक भागोने में करीब 3000 किलो सॉस बनाकर रखा हुआ था जिसमें भी बदबू आ रही थी और दूषित हो चुका था जिसमें से एक सॉस का नमूना लिया गया।

उप इकाई पर रखे करीब 6000 किलो पल्प एवं 3000 किलो सॉस को मौके कैसे नष्ट कराया गया, उक्त इकाई पर गंदगी भारी मात्रा में थी पल्प एवं सॉस में कीड़े पड़े हुए थे जिस वजह से उक्त इकाई के मालिक के खिलाफ fssa की धारा 56 के तहत कार्रवाई की जाएगी, 

इकाई के मालिक के पास खाद अनुज्ञा पत्र भी नहीं था जिस वजह से उसे उपाय को बंद करते हुए मलिक को पाबंद किया गया कि वह अपना  खाद्य अनुज्ञा पत्र बनवाने के पश्चात उक्त सॉस निर्माण का काम चालू करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................