मौजपुर में हुआ भव्य श्री श्याम मंदिर के लिए भूमि पूजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) समीपवर्ती कस्बा मौजपुर में श्री श्याम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन गणेश पूजन के साथ आज बुधवार को किया गया। मंदिर निर्माण का कार्य श्री श्याम मित्र मंडल मौजपुर एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जाएगा।यह मंदिर अपनी भव्यता और धार्मिक आस्था का केंद्र बनने के अलावा क्षेत्र की एक नई पहचान भी बनेगा। भूमि पूजन के दौरान धार्मिक लोगों का कहना था कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है, कि अपने कस्बे में प्रभु श्रीराम की कृपा से कलयुग के अवतारी शीश के दानी बाबा खाटू श्याम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा हम सभी इस कार्य में तन मन धन से सहयोग करेंगे।
श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने कहा यहां के श्याम भक्तों की लंबे समय से आकांक्षा थी, कि मौजपुर में भव्य खाटू श्याम मंदिर का निर्माण हो।