खोह, जांगरू स्कूलों में बच्चों को साइबर अपराध के प्रति पुलिस ने किया जागरूक

थानाधिकारी संजय शर्मा ने कहा कि साइबर ठग इंटरनेट मीडिया के जरिए भेजते हैं फ्रैंड रिक्वेस्ट

Oct 29, 2025 - 15:25
 0
खोह, जांगरू स्कूलों में बच्चों को साइबर अपराध के प्रति पुलिस ने किया जागरूक

कठूमर (दिनेश लेखी)।  धौलागढ़ देवी थाना पुलिस ने  बुधवार को साइबर अपराधों को रोकने व साइबर क्राइम के प्रति आमजन को सजग करने व ट्रैफिक नियमों की जानकारी के लिए थाना क्षेत्र के राजकीय विधालयों में बच्चों को जागरूक व उनको बचाव के तरीके बताए गए।

इस मौके पर थानाधिकारी संजय शर्मा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोह व जांगरु के स्कूली बच्चों से साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर कई ज्ञानवर्धक सवाल छात्रों से पूछे जिसका छात्रों ने शानदार जवाब दिए।  यह आयोजन विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया, ताकि वे किसी भी साइबर क्राइम का शिकार ना हो। तथा साइबर अपराध कई प्रकार के होते हैं जिसमें हैकर्स धोखेबाज किस्म के अपराधी पीड़ितों की प्रतिष्ठा, वित्त, व्यवसाय आदि को प्रभावित करने वाले विभिन्न साधनों का उपयोग करते हैं। समय के साथ साइबर अपराधी साइबर क्राइम करने के तरीके बदल रहे हैं। 
उन्होंने बताया कि आपकी सहायता करने के लिए आपको यदि कोई बैंक, बिजली, नगर पालिका, टेलीफोन एक्सचेंज, आयकर या किसी भी विभाग का कर्मचारी बताकर आपसे कोई जानकारी मांगता है तो आप उसे अपनी कोई भी जानकारी ना दें। और साइबर एवं यातायात सुरक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है