कस्बे में अवैध वाहनों के संचालन से बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा

Oct 29, 2025 - 13:34
 0
कस्बे में अवैध वाहनों के संचालन से बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)  कस्बे के बीच मालाखेड़ा रोड पर ईंट से भरी अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईटों के गिरने से एक मोटरसाइकिल चालक बाल बाल बचा ट्रैक्टर ट्रॉली ओवरलोड थी।
घटना बुधवार सुबह मोदी पेट्रोल पंप के सामने की है। इन हादसों से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है।  मुख्य कारण पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग की अनदेखी के चलते कई ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना उचित परमिट कमर्शियल कार्य कर रही है। और बिना सुरक्षा मानकों के अवैध रूप से रेत, ईंट बजरी या अन्य सामग्री ढो रहे है।
 क्षमता से अधिक सामान लादने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ जाता है। जिससे दुर्घटनाएं बने रहने का अंदेशा बना रहता है। कई मामलों में ड्राइवर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हैं, खासकर बिना परमिट वाले। संकरे या खराब सड़कों पर नियंत्रण खोने से भी हादसे होने का अंदेशा कस्बे में बना रहता हैं।

इसी क्रम में दूसरी घटना एक बगैर नंबर प्लेट टेंपो स्कूली बच्चों को लाने ले जाने मे कार्यरत है।  जिसकी स्टेरिंग फेल हो गई जो कि बीच रास्ते पर ही मालाखेड़ा रोड पेट्रोल पंप के पास बुधवार आज सुबह खराब हो गया। जिसकी वीडियो देखने पर  स्कूली बच्चों ने ही अगले हिस्से के नीचे लेट कर टेंपो को सही किया। प्रत्यक्ष दर्शियों भाजपा के जैकी खंडेलवाल सतीश बसवाल प्रकाश प्रजापत का कहना था कि विद्यालय में संचालित वाहनों का सही रूप से फिटनेस कागजों की जांच की जाए तो यह रोड पर चलने लायक ही नहीं है। ऐसे अवेध वाहनों पर अंकुश प्रशासन को लगाना अनिवार्य है। इन वाहनों से  कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है