श्री नीलकंठ महादेव, श्री श्याम बाबा व हनुमान जी महाराज का वार्षिक उत्सव 8 को विशाल भजन संध्या का होगा आयोजन

Nov 5, 2025 - 13:07
 0
श्री नीलकंठ महादेव, श्री श्याम बाबा व हनुमान जी महाराज का वार्षिक उत्सव 8 को  विशाल भजन संध्या का होगा आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे के वार्ड नंबर 24 में स्थित श्री नीलकंठ महादेव श्री श्याम बाबा एवं हनुमान जी महाराज का 18वां वार्षिक उत्सव 8 नवंबर को मनाया जाएगा  l वार्षिक उत्सव को लेकर बंगाल के कारीगरों द्वारा मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है जिसमें मंदिर का आलौकिक फूलों से श्रृंगार किया जाएगा l अशोक कुमार शाह एवं मनोज शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक उत्सव के दौरान 8 नवंबर को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा l  जिसमें यश मिश्रा श्याम दीवाना ,प्रियंका श्याम दीवानी, प्रकाश जांगिड़ द्वारा विशाल संध्या वह साथ ही प्रतीक तिलकधारी  ग्रुप द्वारा मनमोहक झांकियां एवं सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी l सुशीला शाह एवं कनक शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 नवंबर को विशाल शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकाली जाएगी जो कस्बे के मुख्य मार्ग से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी l जिसमें सुंदर नयनाभिराम झांकियां एवं सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी l अशोक कुमार शाह व मनोज कुमार शाह के अनुसार 9 नवंबर को ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में प्रसादी ग्रहण करेंगे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................