वैगनार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर 108 नहीं पहुंची, पुलिस ने संभाली जिम्मेदारी

Nov 9, 2025 - 10:09
 0
वैगनार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर 108 नहीं पहुंची, पुलिस ने संभाली जिम्मेदारी

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में शनिवार रात  सड़क हादसा हो गया। वैगनार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हेमंत और गगन के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन देर तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।
स्थिति को गंभीर देखते हुए शिवाजी पार्क थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अपनी पुलिस जीप में दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हालत नाजुक होने के चलते जयपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी शरणम कांबले (IPS) मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस स्थान पर जल्द ही डिवाइडर एवं स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन अब तक सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय नहीं किए गए। वहीं एडिशनल एसपी ने आश्वासन दिया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आवश्यक कार्यवाही जल्द शुरू की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है