बालराई में अधिकारियों की समझाइश के बाद देवासी समाज का महापड़ाव हुआ खत्म, हाइवे पर आवाजाही शुरू
तखतगढ़ (बरकत खान) राष्ट्रीय पशुपालक संघ एवं बीएनडी समाजों की ओर से शनिवार दूसरे दिन भी पाली जिले के बालराई के निकट हाईवे किनारे महापड़ाव किया गया, शाम करीब तीन घंटे बैठक के बाद वार्ता महापड़ाव को खत्म करने की घोषणा की गई।
इससे पहले शनिवार सुबह से ही महापड़ाव पर लोगों का आना शुरू हो गया था। इससे चलते पिंडवाड़ा, ब्यावर हाईवे पर 10 किमी लंबा जाम लग गया था। यहा शुक्रवार शाम 4 बजे से हाइवे बंद कर 5 किलोमीटर पहले दोनों तरफ बेरिकेटिंग लगा आवाजाही को रोक दिया गया था।
वही दोपहर बाद जोधपुर रेंज आईजी राजेश मीणा व संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह धरनास्थल पहुंचे। जहा शाम 4 बजे वार्ता का दौर शुरू हुआ। शाम 7 बजे तक प्रशासन के साथ चली बातचीत में समझौता होने के बार महापड़ाव को खत्म कर दिया गया है। इस दौरान कलेक्टर एलएन मंत्री और एसपी आदर्श सिंधू सहित जिले के अन्य अधिकारी पुलिस बल मौजूद रहा