नाबालिग बेटे ने पिता के जगह जगह पर दांतों से काट कर किया घायल; इसी ने'दो दिन पहले इसी ने कृष्ण जी की मूर्ति उखाड़ फेंकी

Nov 9, 2025 - 10:10
 0
नाबालिग बेटे ने पिता के जगह जगह पर दांतों  से काट कर किया घायल; इसी ने'दो दिन पहले इसी ने कृष्ण जी की मूर्ति उखाड़ फेंकी

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जयपुर रोड स्थित बनिया का बाग क्षेत्र में एक नाबालिग बेटे ने अपने ही पिता पर हमला कर दिया।जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व इसी क्षेत्र में एक मंदिर में कृष्ण जी की मूर्ति तोड़े जाने का मामला सामने आया था। जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि उक्त मूर्ति एक नाबालिग ने तोड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
अब उसी नाबालिग ने अपने पिता पर ही बर्बर हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि बच्चे में पिछले कुछ समय से “ऊपरी पराई शक्ति” आने की बात कही जा रही थी। देर रात अचानक बच्चे ने अपने पिता पर हमला करते हुए उनकी नाक सहित अन्य अंगों को काट लिया जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए घायल व्यक्ति को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है। 
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चे की काउंसलिंग और मेडिकल जांच कराई जाएगी। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है