MBBS छात्र अजीत का शव रुस से नहीं आने के विरोध में लक्ष्मणगढ़ कस्बा बंद रहा सफल

शुक्रवार को जाट छात्रावास में सर्व समाज की सभा का होगा आयोजन

Nov 13, 2025 - 11:51
 0
MBBS छात्र अजीत का शव रुस से नहीं आने के विरोध में लक्ष्मणगढ़ कस्बा बंद रहा सफल

लक्ष्मणगढ़( अलवर/कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के ग्राम कफन वाडा के छात्र अजीत चौधरी रूस में एमबीबीएस की मौत के 8 दिन पश्चात भी अब तक शव भारत नहीं पहुंचने पर लक्ष्मणगढ़ में भगत सिंह सर्किल पर परिवारों एवं ग्रामीणों के साथ धरने पर दूसरे दिन भी बैठ गए। इस दौरान आज गुरुवार को लक्ष्मणगढ  सुबह से ही संपूर्ण स्कूल कॉलेज सहित आवश्यक सेवाओं के अलावा बंद रहा। धरने पर अजीत के चाचा भोम सिंह ने बताया कि रूस से भारत के अच्छे संबंध होने के बावजूद भी हमारे बेटे का शव नहीं आ रहा है‌ यह कैसे अच्छे संबंध हैं। 
धरने पर मौजूद परिवार जनों के अलावा लोगों ने 8 दिन बाद भी शव का पोस्टमार्टम क्यों नहीं हो पाया। वही अजीत के शव का इंतजार कर रही मां की लगातार तबियत बिगड़ती जा रही है। भगत सिंह सर्किल पर चल रहे धरना  जारी रहा इस दौरान कस्बे के व्यापारीक संगठनों एवं विद्यालयओ का बद में पूर्ण रूपेण सहयोग रहा। 
वही धरना स्थल पर कल लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि जाकिर हुसैन ने कहा कि छात्र के शव को भारत लाने में जितना भी पैसा खर्च होगा वह खुद वहन करेंगे इसको लेकर रूस में भी बात की गई। 

छात्र के चाचा राजेंद्र ने कहा कि अजीत के शव को मिले 8 दिन हो गए हम पूरे परिवार के लोग परेशान हैं। हमारे मंत्री क्या कर रहे हैं ।अब तक शव क्यों नहीं आया सरकार शीघ्र ही शव को मांगे इसको लेकर आम जन में भी रोष है। पूर्व में कहा था की शव  नहीं मिला है। अब शव मिलने के बाद भी कुछ नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही अजीत के शव को नहीं लाया गया तो हम लोग इस धरने से नहीं उठगे आगे कुछ भी हो सकता है हमारे साथ ही जनता का गुस्सा भी बढ़ रहा है। 
उल्लेखनीय है कि 19 अक्टूबर को अजीत चौधरी रूस में लापता हो गया था वहीं 20 अक्टूबर को रूस में कॉलेज कैंपस से करीब 3 किलोमीटर दूर नहर किनारे उसके कपड़े मिले थे। जिसके 19 दिन बाद भी उसका शव नहीं मिला शव मिलने के 8 दिन बाद भी शव अलवर नहीं लाया जा रहा है। 
इधर आज गुरुवार को धरना स्थल पर घोषणा की गई की शुक्रवार को 11:00 बजे जाट छात्रावास जालूकी रोड पर एक सर्व समाज की मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी लोगों से पहुंचने की अपील की गई है। अजीत के शव को भारत नहीं लाने के खिलाफ आगामी रणनीति तय की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है