कैथवाड़ा पुलिस ने 7 साइबर ठगों को दबोचा: जंगलों में चल रहा था ऑनलाइन ब्लैकमेल गैंग का अड्डा

Nov 13, 2025 - 07:23
Nov 13, 2025 - 08:06
 0
कैथवाड़ा पुलिस ने 7 साइबर ठगों को दबोचा: जंगलों में चल रहा था ऑनलाइन ब्लैकमेल गैंग का अड्डा

डीग जिले की कैथवाड़ा पुलिस ने ‘ऑपरेशन एंटीवायरस’ के तहत साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस अभियान में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 बाल अपचारियों को निरुद्ध किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड और 2 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि ये साइबर ठग खोहरा के जंगलों में छिपकर ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

सूचना के आधार पर कैथवाड़ा पुलिस ने जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। उनके मोबाइल फोन की गैलरी, व्हाट्सएप चैट और फेसबुक आईडी की जांच करने पर साइबर ठगी से संबंधित कई सबूत मिले। पुलिस को उनके मोबाइल में फर्जी लड़कियों की तस्वीरें और चैटिंग रिकॉर्ड भी प्राप्त हुए।

पकड़े गए ठग फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर उम्रदराज पुरुषों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। इसके बाद व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल के जरिए उनकी आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग करते और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर लाखों रुपए वसूलते थे।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह न केवल राजस्थान बल्कि अन्य राज्यों के लोगों को भी अपना शिकार बना चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और फर्जी खातों की जानकारी जुटा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है