उच्चैन के पूर्व प्रधान हिमांशु अवाना को सुप्रीम कोर्ट ने दिया करारा झटका, लगाया 8 लाख का जुर्माना

Nov 14, 2025 - 16:24
 0
उच्चैन के पूर्व प्रधान हिमांशु अवाना को सुप्रीम कोर्ट ने दिया करारा झटका, लगाया 8 लाख का जुर्माना

भरतपुर। (कौशलेंद्र दत्तात्रेय) राजस्थान में भरतपुर जिले की उच्चैन पंचायत समिति में पारित अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में दायर की गई याचिका की सुनवाई के दौरान गलत तथ्य प्रस्तुत करने पर उच्चै पंचायत समिति के पूर्व प्रधान हिमांशु अवाना पर अदालत ने 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पंचायत समिति के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12 अगस्त 2025 को पंचायत समिति में हिमांशु अवाना के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। 15 में से 13 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जिसके बाद हिमांशु को पद से हटा दिया गया। दो दिन बाद, 14 अगस्त को पद रिक्त घोषित हुआ और 16 अगस्त 2025 को राम अवतार सिंह को नया प्रधान चुन लिया गया। हिमांशु अवाना की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान सितंबर 2025 में प्रारंभिक चरण में उनके पक्ष में आदेश देते हुए राज्य सरकार को उन्हें पुनः पद ग्रहण करवाने का निर्देश दिए गए। सुनवाई के दौरान राम अवतार सिंह की ओर से दलील पेश करते उनके अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि हिमांशु ने कोर्ट को भ्रामक तथ्य दिए और कहा कि प्रधान का पद खाली है जबकि उसी दौरान राम अवतार सिंह विधिवत रूप से प्रधान चुने जा चुके थे। राज्य सरकार के वकील ने भी इस तथ्य की पुष्टि की। इसके बाद अदालत ने हिमांशु अवाना को गलत जानकारी देने का दोषी मानते हुए 8 लाख रुपये की जुर्माना लगा दिया। पूर्व प्रधान हिमांशु अवाना भरतपुर के नदबई विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक जोगिंदर सिंह अवाना के बेटे है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है