भँवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिन पर महिला कांग्रेस ने बांटे सेनेटरी पैड व फल, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
अलवर (राजस्थान) कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिन पर शुक्रवार को शहर महिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक (अ) की ओर से सादगी और सेवाभाव के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ब्लॉक (अ) की अध्यक्ष डॉ. राजकुमारी सुलानिया के नेतृत्व और नगर परिषद की पूर्व सभापति व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
भाजपा सरकार में योजनाएं उपेक्षित: कमलेश सैनी जन्मदिन समारोह के तहत दिल्ली दरवाजा बाहर स्थित कच्ची बस्ती क्षेत्र में जरूरतमंद महिलाओं व बालिकाओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड एवं फल वितरित किए गए। इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कमलेश सैनी ने कहा कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरण की ऐतिहासिक योजना चलाई थी, जिसे वर्तमान भाजपा सरकार ने अघोषित रूप से उपेक्षित कर दिया है।
बेजुबान पक्षियों के लिए लगाए परिंडे कच्ची बस्ती में आयोजन के बाद महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एनईबी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जीवनधारा अस्पताल के सामने सरकारी पार्क पहुंचे। यहाँ भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए पेड़ों पर परिंडे बांधे गए, उनमें पानी भरा गया और दाना-चुग्गा डाला गया।
इस सेवा कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजबाला जगदीश जाटव, पूजा जाटव, जगवती जाटव, ज्योति जाटव, राजबाला पुरण जाटव, पूजा उमेश जाटव, मूर्ति जाटव, ममता जाटव, माया जाटव, इंदिरा जाटव, बबली जाटव, आशा जाटव, सीमा जाटव, उषा जाटव, आरती जाटव, कल्पना जाटव, नर्मदा जाटव, नौरति जाटव, केशर देवी, सरस्वती देवी, खुशबु देवी, महक देवी जाटव सहित भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।


