राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) तालुका विधिक सेवा समिति राजगढ़ की सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया की राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के निर्देशानुसार लेखपाल शर्मा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजगढ़ के तत्वाधान में आज राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य में आराधना उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मोतीवाड़ा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुरेर में विधिक जागरूकता शिविर व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उक्त शिविर मे पैरा लीगल वॉलियेन्टर शिवकांत शर्मा ने बच्चों को बाल दिवस मनाये जाने के पीछे कारण को बताया। चाचा नेहरू के जन्म दिन को बाल दिवस के रूप मे भी मनाया जाता है। बच्चों को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी जैसे अपराधो को लेकर कानूनी जानकारी दी साथ ही नालसा की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विधिक जानकारी दी


