संगठन बचाओ और लोकतंत्र मजबूत करो, जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं कार्यकर्ता : राजीव चौधरी

Jun 12, 2026 - 19:01
 0
संगठन बचाओ और लोकतंत्र मजबूत करो, जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं कार्यकर्ता : राजीव चौधरी

डीग (नीरज जैन)। जिला कांग्रेस कमेटी डीग की मासिक बैठक गुरुवार को ब्रज नगर कस्बे में जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रभारी देशराज मीणा मुख्य अतिथि तथा हिम्मत सिंह सह प्रभारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में आगामी कार्ययोजना, संगठन की मजबूती और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर गहन मंथन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने बैठक का मुख्य एजेंडा रखते हुए कहा कि वर्तमान में तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम करना है, जिनमें 'संगठन बचाओ-लोकतंत्र मजबूत करो' अभियान, मीनाक्षी नटराजन का कथित रूप से अवैध तरीके से नामांकन रद्द किए जाने का मुद्दा तथा डीग जिले की जन समस्याओं को प्रशासन और सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना शामिल है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन की आवाज बनकर क्षेत्र की बिजली, पानी व अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी करें।

बैठक में सांसद संजना जाटव, पूर्व विधायक वाजिब अली, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. गोविंद शर्मा, पूर्व प्रधान जालिश, मुरारीलाल, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक शर्मा, पर्यावरण प्रकोष्ठ के महामंत्री प्रेम सिंह प्रजापत, जिला परिषद सदस्य मोहन सिंह गुर्जर और रघुवीर सिंह बुचका सहित अनेक नेताओं ने संगठन की मजबूती और जन मुद्दों पर अपने विचार रखे।

इससे पूर्व, शहर अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं का तिरंगा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पवन प्रधान, कमल सिंह नेताजी और शिव गाजिया ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................