कारोई में पहला ग्राम सेवा शिविर आयोजित: अधिकारियों के नहीं पहुँचने से खाली कुर्सियां करती रहीं इंतजार

Jun 12, 2026 - 19:16
 0
कारोई में पहला ग्राम सेवा शिविर आयोजित: अधिकारियों  के नहीं पहुँचने से खाली कुर्सियां करती रहीं  इंतजार

भीलवाड़ा (बद्री लाल माली)। उपखंड भीलवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुख्यालय कारोई कलां पर प्रथम उद्घाटन 'ग्राम सेवा शिविर' का आयोजन किया गया। सरकार के निर्देशानुसार शिविर में कुल 22 विभागों की उपस्थिति अनिवार्य थी, लेकिन धरातल पर तीन प्रमुख विभागों के प्रतिनिधि नदारद रहे। अधिकारियों की अनुपस्थिति और प्रचार-प्रसार की कमी के चलते शिविर में लोगों की भीड़ भी देखने को नहीं मिली, जिसके कारण कई विभागों की कुर्सियां पूरे समय खाली रहकर जनता का इंतजार करती रहीं।

  • वर्षों पुराने मामलों का हुआ निपटारा

कैंप प्रभारी विनोद कुमार गोखरू ने बताया कि इस शिविर में मुख्य रूप से राजस्व व पंचायती राज विभाग से संबंधित कई कार्यों का हाथों-हाथ निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए जमीन और सरकारी दस्तावेजों में नाम शुद्धिकरण के कई वर्षों पुराने लंबित मामलों को दुरुस्त कर लोगों को राहत दी। शिविर के दौरान राजस्व विभाग, बिजली विभाग, जलदाय विभाग व चिकित्सा विभाग की काउंटरों (टेबलों) पर कुछ समय के लिए ग्रामीणों की चहल-पहल और भीड़ जरूर देखी गई, जहाँ लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।

शिविर के दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी जुगल किशोर, प्रशासक भगवती लाल टेलर, नायब तहसीलदार भैरूलाल सुथार, प्रधानाचार्य राम प्रताप सोमानी, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश लौहार और पटवारी सुरेन्द्र सिंह सहित उपस्थित विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सभी विभाग शिविर में मौजूद रहते और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार होता, तो अधिक से अधिक ग्रामीणों को इस सरकारी शिविर का लाभ मिल पाता।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................