पत्थर डाले, काम नहीं हुआ शुरू- बरौली स्कूल के पास में धंसी हाईवे सड़क बनी हादसों का खतरा; कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में नाराजगी

Jun 12, 2026 - 16:37
Jun 12, 2026 - 18:21
 0
पत्थर डाले, काम नहीं हुआ शुरू- बरौली स्कूल के पास में धंसी हाईवे सड़क बनी हादसों का खतरा; कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों में नाराजगी

धौलपुर (नाहरसिंह मीना) धौलपुर- करौली नेशनल हाईवे-11बी पर बरौली गांव स्थित राजकीय विद्यालय के समीप क्षतिग्रस्त सड़क अब हादसों को खुला न्योता देती नजर आ रही है। सड़क किनारे बने नाले के क्षतिग्रस्त होने से सड़क में गहरी दरारें पड़ गई हैं। वहीं लगातार भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क का हिस्सा धीरे-धीरे धंसता जा रहा है।

मीडिया पर समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग हरकत में आए तथा मरम्मत कार्य की तैयारी के तहत सड़क पर पत्थर डलवाए गए।

हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पत्थर डाले जाने के बाद करीब दो सप्ताह का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ रही है और सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

  • विद्यालय भवन पर मंडरा रहा खतरा

सबसे चिंताजनक बात यह है कि क्षतिग्रस्त सड़क के बिल्कुल निकट राजकीय विद्यालय भवन स्थित है। वर्तमान में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण विद्यालय में विद्यार्थियों की आवाजाही नहीं है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क एवं नाले की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में विद्यालय भवन को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

  • भारी वाहनों से बढ़ रहा जोखिम

स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे पर दिन-रात भारी वाहनों का आवागमन रहता है। वाहनों के दबाव से सड़क में आई दरारें लगातार चौड़ी हो रही हैं और धंसा हुआ हिस्सा और कमजोर होता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से मांग की है कि क्षतिग्रस्त सड़क और टूटे हुए नाले की तत्काल मरम्मत कराई जाए। ताकि किसी संभावित दुर्घटना या बड़े हादसे से पहले समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो यह क्षतिग्रस्त सड़क भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है