चौपाल में उमड़ा जनसमर्थन, अजय कुमार सिंह ‘टप्पू’ को विधानसभा भेजने का लिया संकल्प

Jun 12, 2026 - 16:53
 0
चौपाल में उमड़ा जनसमर्थन, अजय कुमार सिंह ‘टप्पू’ को विधानसभा भेजने का लिया संकल्प

चौरी-चौरा (शशि जायसवाल) अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के वंशज एवं क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी अजय कुमार सिंह ‘टप्पू’ के समर्थन में ग्राम सभा सथरी एवं भैसही में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने क्षेत्रीय विकास और जनसरोकारों को प्राथमिकता देते हुए टप्पू सिंह को विधानसभा भेजने की अपील की।

चौपाल को संबोधित करते हुए भोला पासवान ने कहा कि चाहे किसी अन्य दल का उम्मीदवार चुनाव लड़े या नहीं, लेकिन अजय कुमार सिंह टप्पू का चुनाव लड़ना तय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पार्टी और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर टप्पू सिंह को जीताकर लखनऊ की सबसे बड़ी पंचायत यानी विधानसभा में भेजें।

ग्राम प्रधान अच्छावर यादव ने कहा कि उनके गांव में समाजवादी पार्टी के समर्थकों की संख्या अधिक है, लेकिन इस बार ग्रामीणों ने विकास के मुद्दे पर एकजुट होकर अजय कुमार सिंह टप्पू के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि टप्पू भैया क्षेत्र के हर व्यक्ति से परिचित हैं और जनता उन्हें अपना मानती है।

वहीं विदेशी भारती ने कहा कि वे कई वर्षों से टप्पू भैया के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा देवकहिया में भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए ग्रामीण चंदा जुटा रहे थे।

 इसकी जानकारी मिलने पर टप्पू सिंह ने पूरा खर्च स्वयं वहन करने की बात कही, जिसके बाद मंदिर और प्रतिमाओं का निर्माण कार्य पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि चौरी-चौरा विधानसभा को ऐसे जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है।

अमरनाथ दुबे ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्रीय नेता को विधायक बनाया जाना चाहिए, ताकि आम जनता अपनी समस्याओं को सीधे उनके सामने रख सके और उनका समाधान हो सके।

वंश गोपाल मणि त्रिपाठी ने कहा कि मतदाताओं को व्यक्ति की पहचान और कार्यों के आधार पर मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि टप्पू भैया क्षेत्र के ही निवासी हैं और जनता की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं, इसलिए उन्हें विधानसभा तक पहुंचाना जरूरी है।

अपने संबोधन में अजय कुमार सिंह ‘टप्पू’ ने कहा कि जनता हमेशा योग्य नेतृत्व की तलाश करती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्षेत्र में खेल मैदान, सड़क, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं जैसी प्राथमिकताओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चौरी-चौरा की जनता को जाति, दल और पार्टी से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देनी होगी।

टप्पू सिंह ने कहा, “मैं आपका हूं और आप मेरे हैं। मेरी जीत का अर्थ केवल एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और यहां की जनता की जीत होगी।”

कार्यक्रम में सुरेंद्र प्रसाद, नबी हसन, आफताब आलम, नंदकिशोर, रामप्रकाश दुबे, बच्चू सिंह, जनार्दन दुबे, वसीम खान, जयप्रकाश सिंह, उग्रसेन सिंह, प्रेमचंद तिवारी, असलम खान, राजू राजभर, जयराम यादव, रामानंद निषाद, भीम निषाद, पुरुषोत्तम मौर्य, बिट्टू कनौजिया, राजू पासवान, रत्नाकर सिंह, सतीश सिंह, नारायण सिंह, ब्रह्म सिंह, रामकृपाल सिंह, रविंद्र सिंह, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है