जिला कलक्टर ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का किया निरीक्षण, आमजन को अधिकाधिक लाभान्वित करने के दिए निर्देश

Jun 12, 2026 - 17:11
 0
जिला कलक्टर ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का किया निरीक्षण, आमजन को अधिकाधिक लाभान्वित करने के दिए निर्देश

दौसा, (अवधेश अवस्थी) जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को जिले में आयोजित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आमजन को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने नांगल राजावतान, लालसोट एवं लवाण उपखण्ड क्षेत्र में आयोजित शिविरों का दौरा कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सेवाओं, जनसुनवाई एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद किया, समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने नांगल राजावतान उपखण्ड कार्यालय एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं सेवा काउंटरों का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि, महिला एवं बाल विकास तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने तथा पात्र व्यक्तियों तक अधिकाधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजीविका समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया तथा महिलाओं से संवाद कर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नांगल राजावतान उपखंड अधिकारी यशवंत मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इसके पश्चात जिला कलक्टर ने लालसोट नगर परिषद कार्यालय में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागीय काउंटरों पर जाकर नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर शिविर में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की 16 स्वीकृतियां जारी की गईं तथा 4 पट्टों का वितरण सहित विभिन्न समस्याओं का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की। इस दौरान लालसोट उपखंड अधिकारी विजेंद्र मीणा, नगर परिषद आयुक्त नवरत्न शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिला कलक्टर ने इसके बाद लवाण उपखण्ड की खानपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण कर जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान ट्रांसफार्मर लगाने, अतिक्रमण हटाने, आबादी विस्तार सहित विभिन्न विषयों से संबंधित 15 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। जिला कलक्टर ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर ही विद्युत विभाग की टीम को भेजकर ढीले एवं क्षतिग्रस्त विद्युत तारों को दुरुस्त कराने की कार्यवाही प्रारम्भ करवाई।

इस दौरान जिला कलक्टर ने पात्र लाभार्थियों को पशु बीमा पॉलिसियों का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और शिविरों को जनहित के प्रभावी माध्यम के रूप में सफल बनाएं। इस अवसर पर लवाण उपखंड अधिकारी रेखा मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है