खैरथल शहरी सेवा शिविर में स्वनिधि शिविर में 4 लाभार्थियों को मिले 15-15 हजार रूपये के ऋण
खैरथल (हीरालाल भूरानी) विभागीय निर्देशानुसार नगर परिषद खैरथल सभागार में 1 जून से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान (स्वनिधि महोत्सव, लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि कैम्प) का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सप्ताह के प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को बैंक प्रतिनिधियों के माध्यम से पीएम-स्वनिधि योजना के अन्तर्गत लम्बित आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर ऋण स्वीकृत किया जाना है।
इसी क्रम में शुक्रवार (12 जून) को नगर परिषद सभागार में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर 2026' के दौरान बैंक प्रतिनिधियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 पात्र लाभार्थियों को 15,000-15,000 रुपये प्रति लाभार्थी के मान से ऋण स्वीकृत कर मौके पर ही राशि उपलब्ध कराई गई।
इस विशेष शिविर के दौरान नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार शर्मा, अग्रणी जिला मुख्य प्रबन्धक एच.एन. मीणा सहित खैरथल क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि जितेन्द्र ठाकुर, मनोज निमेश, खेमचन्द वर्मा, हिमांशु और टिंकु सिंह उपस्थित रहे। इसके साथ ही नगर परिषद के सहायक अभियन्ता भूपेन्द्र गुर्जर, कनिष्ठ अभियन्ता मोतीलाल वर्मा, चौखमदत्त शर्मा, गौरव शर्मा, यादराम गुर्जर एवं राजेन्द्र सिंह सहित अन्य कर्मचारी व लाभार्थी मौजूद रहे। नगर परिषद प्रशासन ने क्षेत्र के अन्य स्ट्रीट वेंडर्स और पात्र लोगों से भी इस एक माह तक चलने वाले शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।


