प्रवासी महिला विस्तारक अभियान कार्यशाला, निवर्तमान सांसद रंजीता कोली का स्वागत
हलैना (विष्णु मित्तल)भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना में बिहार अटल सभागार में प्रवासी महिला विस्तारक अभियान कार्यशाला का आयोजन हुआ,जिस बैठक में देशभर के कई राज्यों से सांसद, पूर्व सांसद,विधायक, निवर्तमान
विधायक, प्रवासी - गैर प्रवासी महिलाएं शामिल हुईं और जिसमें भरतपुर लोकसभा की निवर्तमान सांसद रंजीता कोली शामिल हुई और अन्य प्रदेशो से आई सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, निवर्तमान विधायक, प्रवासी महिला आदि का स्वागत हुआ साथ ही संवाद व संगठन में महिलाओं की अहम भागीदारी और मजबूती, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति आदि पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि यह संवाद भाजपा-एनडीए के विजन को हर घर तक पहुँचाने और साथ ही महिलाओं की शक्ति से बिहार में पुनः विजय सुनिश्चित करने का संकल्प है। हम सब मिलकर कहें -
हर घर भाजपा - हर घर विकास, फिर आएगी एनडीए सरकार। ये हमारा सपना हो साकार। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बिहार राज्य चुनाव प्रभारी पूजा कपिल मिश्रा, बिहार की भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्रनाथ त्रिपाठी, पूर्व सांसद रंजीता कोली आदि ने इस कार्यशाला को संबोधित किया।