रामगढ़ में धूमधाम से मनाया पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का जन्मदिन, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल व बिस्किट
रामगढ़ (अलवर/ अमित भारद्वाज) कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का जन्मदिन शुक्रवार को रामगढ़ में हर्षोल्लास और सेवाभाव के साथ मनाया गया। रामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनूप शर्मा (बबली पंडित) के नेतृत्व में एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर अस्पताल पहुंचकर मरीजों की सेवा की।
अस्पताल में किया फल व खाद्य सामग्री का वितरण जन्मदिन कार्यक्रमों की श्रृंखला में सुबह 10 बजे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्थानीय राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। यहाँ कार्यकर्ताओं ने वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही सभी मरीजों को फल, बिस्किट और फ्रूटी आदि पौष्टिक सामग्री का वितरण किया गया।
जनता आज भी याद करती है विकास कार्य: बबली पंडित इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बबली पंडित ने भंवर जितेंद्र सिंह की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि अलवर सांसद और केंद्रीय मंत्री रहते हुए भंवर साहब ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास के ऐतिहासिक कार्य करवाए थे। इसी कारण उन्हें क्षेत्र में 'विकास पुरुष' के रूप में जाना जाता है और जनता आज भी उनके जनहित के कार्यों को याद करती है।
ये रहे उपस्थित इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. बाबूलाल यादव, पूर्व सैनिक व समाजसेवी जयराम मीणा, कांग्रेस नेता अनिल जैन, दया किशन सैनी, एडवोकेट अमित भारद्वाज, तुलसीराम सैनी, तरुण शर्मा, भुवनेश् साहू, अनिल बाबा, मास्टर इंद्रजीत सिंह, कुंवर मंगत सिंह, गणेश वर्मा, मनोज सैनी और फकरू खान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


