रामगढ़ क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से पीएम आवास योजना का निर्माणाधीन मकान गिरा, पेड़ और बिजली के पोल भी धराशाही,

Jun 12, 2026 - 16:04
 0
रामगढ़ क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से पीएम आवास योजना का निर्माणाधीन मकान गिरा, पेड़ और बिजली के पोल भी धराशाही,

रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ क्षेत्र में गुरुवार देर शाम आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने कस्बे तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई। कुछ ही मिनटों के भीतर आए इस चक्रवात नुमा तूफान ने सैकड़ों पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया। कई स्थानों पर विशाल पेड़ बिजली की लाइनों और पोलों पर जा गिरे, जिससे विद्युत ढांचा पूरी तरह चरमरा गया। इसके चलते कस्बे के कई हिस्सों और दर्जनों गांवों में पूरी रात ब्लैकआउट रहा और लोग गर्मी में परेशान होते रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह इस सीजन की सबसे खतरनाक आंधी थी, जिससे क्षेत्र में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

  • मजदूर का ढहा आशियाना, स्कूल का पुराना पेड़ भी जमींदोज

आंधी का सबसे दर्दनाक असर डोली फाटक के पास नई कॉलोनी में देखने को मिला। यहाँ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिक्शा चालक खैराती जाटव का मकान बन रहा था। तेज हवाओं के दबाव को निर्माणाधीन ढांचा झेल नहीं पाया और भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहाँ कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, रामगढ़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में खड़ा वर्षों पुराना पापड़ी का विशाल पेड़ भी इस तूफान के आगे टिक नहीं सका और जमींदोज हो गया।

  • बाजार में गिरा होर्डिंग, बाल-बाल बचे लोग

तेज रफ्तार हवाओं ने मुख्य बाजार को भी अपनी चपेट में लिया। एचडीएफसी (HDFC) बैंक के पास स्थित एक गारमेंट्स की दुकान का भारी-भरकम विज्ञापन बोर्ड उखड़कर नीचे खड़ी बाइकों पर जा गिरा। इससे कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में दर्जनों घरों के टीन शेड हवा में उड़ गए।

  • रातभर डटे रहे बिजली कर्मचारी, सुबह बहाल हुई आपूर्ति

तबाही की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीमें हरकत में आईं। लाइनों पर गिरे पेड़ों को हटाने और टूटे पोलों को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी रातभर आंधी-बारिश के बीच जुटे रहे। शुक्रवार सुबह तक कस्बे के मुख्य हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी, लेकिन दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में हालात पूरी तरह सामान्य होने में अभी समय लग सकता है।

 इस भीषण आंधी और मलबे की चपेट में आने से संपत्ति का बड़ा नुकसान हुआ है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार राहत की बात यह है कि पूरे क्षेत्र से किसी भी प्रकार की जनहानि या किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है