पुलिस - तस्करों में आमने-सामने हुई फायरिंग, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, 2 गिरफ्तार, डोडा पोस्त से भरी स्कॉर्पियो जब्त

Jun 12, 2026 - 17:19
 0
पुलिस - तस्करों में आमने-सामने हुई फायरिंग, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, 2 गिरफ्तार, डोडा पोस्त से भरी स्कॉर्पियो जब्त

पाली (बरकत खान) पाली जिले के रानी थाना क्षेत्र में नाडोल के पास बुधवार रात को नाकाबंदी तोड़ कर तस्करों ने तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा किया तो तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाड़मेर जिला निवासी 35 वर्ष की तस्कर खेताराम के पैर में लगी गोली। तस्करों ने भी कई फायर किए। गनीमत रही कि किसी भी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी।
पुलिस ने घायल तस्कर को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल गुरुवार सुबह इलाज के लिए लाया गया। जहा उसका इलाज किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा बाली ने बताया कि स्कॉर्पियो में बैठे एक ओर तस्कर बाड़मेर जिला निवासी भैराराम को हिरासत में लिया और डोडा पोस्त से भरी स्कॉर्पियो जब्त की।
डोडा पोस्त से भरी एक स्कॉर्पियो तस्कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जिसकी तलाश जारी। मुखबिर की सूचना मिली थी कि दो स्कार्पियो के मादक पदार्थ आ रहें हैं। इसलिए पुलिस ने नाडोल के पास नाकाबंदी की थी। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल रविंद्र सिंह खींची बांगड़ अस्पताल पहुंचे 

  • मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी 

एसपी मोनिका सैन ने बताया कि मुखबिर से रानी थाना क्षेत्र पुलिस को सूचना मिली कि मादक पदार्थों से भरी दो स्कोर्पियो रानी की तरफ आ रहीं हैं ‌। इस उन्होंने नाडोल के पास नाकाबंदी की। जिसे देख तस्करों ने फायरिंग करते हुए गाड़ी तेज दौड़ने हुए फायरिंग करते हुए नाकाबंदी तोड़ फरार होने की कोशिश की, पुलिस टीम ने पीछा किया तो तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लगी,

चितौड़गढ़ - एमपी से मादक पदार्थ लाने की आंशका 
पकड़े गए दोनों तस्कर बाड़मेर जिले के है। घायल तस्कर बाड़मेर के तिलक नगर निवासी 35 वर्ष खेताराम वही दूसरा तस्कर का नाम भैराराम है। वह भी बाड़मेर जिले का रहने वाला है। एक स्कॉर्पियो लेकर तस्कर फरार हो गया है । जिसकी तलाश में गठित टीम की गई है । प्रारंभिक जांच में सामने आया कि स्कॉर्पियो में करीब 400 किलो डोडा पोस्त है। जो तस्कर चितौड़गढ़ या एमपी से लेकर आए । फिलहाल कारवाई जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है