शहरी सेवा शिविर 2026 का शुभारंभ, प्रथम दिवस पर विभिन्न जन सेवाओं के 19 प्रकरणों का निस्तारण; पीएम स्वनिधि योजना के तहत 24 घंटे में ऋण स्वीकृत
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ नगर पालिका द्वारा शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में शहरी सेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया । शिविर के पहले दिन जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं में संबंधित प्राप्त आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया गया । शिविर में भूमि , भवन नामांकन जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित विभिन्न सेवाओं के प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया।
ईओ मगराज चौधरी ने बताया कि शिविर में कृषि भूमि पट्टा के 2 आवेदन प्राप्त हुए।जिनका निस्तारण कर दिया गया।धारा 69 - ए के तहत पट्टा जारी करने का एक आवेदन प्राप्त हुआ, जिनका निस्तारण किया गया। अपंजीकृत पट्टा के पुनवैध एवं पंजीकरण का एक आवेदन भवन मानचित्र स्वीकृत का एक आवेदन नाम हस्तांतरण का एक आवेदन तथा यूडी टैक्स से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ जिनका मौके पर समाधान किया गया।
इसी प्रकार विवाह पंजीकरण के तीन आवेदन जन्म प्रमाण पत्र के छः आवेदन तथा मृत्यु प्रमाण पत्र का एक आवेदन प्राप्त हुआ, जिनका निस्तारण कर प्रमाण पत्र जारी किए गए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पहली किस्त के रूप में 15 - 15 हजार रुपए ऋण हेतु चैक वितरित किया 2 आवेदनो को भी स्वीकृति किया गया है
पालिका प्रशासन ने बताया कि इस अभियान के दौरान पट्टे उप-विभाजित पूनग्तरण भू उपयोग परिवर्तन लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे स्टेट ग्राउंड पट्टे नामांकन खांचा भूमि लीज मुक्त प्रमाण पत्र निर्माण स्वीकृति स्वच्छता व्यवस्था सड़क मरम्मत स्ट्रीट लाइट सुधार, महिला सुरक्षा नालियों एवं मैनहोल की मरम्मत आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई फायर एनओसी ट्रेड लाइसेंस साइनेज लाइसेंस मोबाइल टावर एनओसी तथा ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र सहित विभिन्न कार्यों का भी निस्तारण किया जाएगा
- दिलीप कुमार को 24 घंटे में मिला स्वनिधि ऋण
शिविर के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत सुथारो की गली निवासी दिलीप कुमार पुत्र गोमाराम सैन को प्रथम किस्त के रूप में 15 हजार रुपए ऋण स्वीकृति किया गया। पालिका प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदन प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर ऋण वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई। लाभार्थी ने ऋण स्वीकृति होने पर राज्य सरकार एवं नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया। शिविर में नोडल अधिकारी रतन साखला, कैम्प प्रभारी राजेंद्र नामा, कनिष्ठ सहायक गोपाल चौहान, सुरेश कुमार, भरत कुमार सीरवी अन्य गण पालिका कार्मिक मौजूद रहे


