सूचना बोर्ड पुराने, पांच साल से क्षेत्र व गांवों में लगी पट्टिकाओ पर नहीं बदले नाम और मोबाइल नंबर

Nov 16, 2025 - 12:54
 0
सूचना बोर्ड पुराने, पांच साल से क्षेत्र व गांवों में लगी पट्टिकाओ पर नहीं बदले नाम और मोबाइल नंबर

तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ थाना क्षेत्र के थानाधिकारी ओर बीट  कांस्टेबल बदल गए , लेकिन गांवों व सर्किल चोराहों पर अभी भी लगे सूचना बोर्डो पर पुराने थानाधिकारी ओर बीट कांस्टेबल नाम लिखा हुआ है । पांच सालों से पुलिस विभाग की ओर से इनको नहीं बदला गया है 

पुलिस विभाग की अनदेखी के चलते आमजन में पुलिस अधिकारी बीट प्रभारियों ओर बीट अधिकारियों के बारे में सूचनाओं को लेकर अदेशा बना रहता है। बोर्ड चस्पा करने के बाद पांच साल 6 थाना अधिकारियों का तबादला हो चुका है लेकिन बोर्ड पर अभी भी पुराने थाना अधिकारियों का नाम लिखा हुआ है। पुलिस विभाग की ओर से आमजन में विश्वास ओर अपराधियों में डर की भावना को लेकर करीब 5 साल पहले सभी ग्रामीण व क्षेत्रों में बोर्ड पर पुलिस अधिकारियों और बीट प्रभारियों के नाम ओर नंबर अंकित किए गए थे। लेकिन उनके बाद पुलिस विभाग अधिकारियों के नाम बदलना भूल गए हैं 
बता दे कि आमजन अपने अपने क्षेत्र के थानाधिकारी पुलिस अधिकारियों के बारे में जानकारी देने के लिए पुलिस विभाग की ओर से गांवों बस स्टैंड प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सूचना पट्टी पर थाना क्षेत्र के थानाधिकारी ओर बीट अधिकारियों के नाम ओर मोबाइल नंबर की जानकारी दी जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं की जानकारी पुलिस तक पहुंचा सके। अधिकारियों के तबादले होने पर अधिकारियों का नाम ओर मोबाइल नंबर नहीं बदलने से लोगों में अपने थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के नाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................