राजगढ़ -लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय संघर्ष जारी

Nov 22, 2023 - 18:18
 0
राजगढ़ -लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय संघर्ष जारी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में  कांग्रेस प्रत्याशी मांगेलाल मीना के टिकिट को खरीदने की पूर्व में ही कांग्रेस के विधायक जोहरी लाल मीणा द्वारा आरोप लगाए गए। संपर्क में आए कुछ परंपरागत  कांग्रेस पार्टी के मतदाताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर टिकिट दिया गया है। टिकट देने में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई है। इसलिए उनका मतदान करने तक विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी के बागी उम्मीदवारों में पूर्व विधायक जोहरी लाल मीणा राहुल मीणा शीला मीणा द्वारा कांग्रेस के वोटो में सेंध लगाने की संभावना है। इधर भाजपा पार्टी के राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ के‌ उम्मीदवार बना राम मीणा के  टिकिट का भी विरोध किया जा रहा है ।भाजपा के विजय समरथ लाल  ओमप्रकाश घेसला द्वारा पार्टी से बगावत कर उम्मीदवार बने हुए हैं। भाजपा के वोटो में भी  सेंध लगने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है। भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशी बागियों द्वारा समीकरणको  बिगाड़ेंगे   चुनाव में कांग्रेस पार्टी एवं भाजपा द्वारा आपसी ही लड़ाई का लाभ त्रिकोणीय संघर्ष बनेगा।  क्षेत्र में लड़ाई पार्टीयो की न होकर त्रिकोणी संघर्ष रहेगा। जिसमें भाजपा कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सूरजभान धानका का भी क्षेत्र में पूर्व विधायक रहने से जन आधार बना हुआ है लोग उनकी सादगी मिलनसारी एवं निर्विवाद बेदाग छवि एवं  कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों से भी प्रभावित हैं। वर्तमान में जगह-जगह उनके स्वागत में अपार जन समर्थन मिलने से त्रिकोणी संघर्ष बनने की पूर्ण संभावनाएं बनी हुई है। इनके अलावा कांग्रेस एवं भाजपा के बागियों को भी जन समर्थन मिलने से त्रिकोणी संघर्ष मे बागी उम्मीदवारों की भागीदारी भी हो सकती है।इस बार भाजपा एवं कांग्रेस से बागी चुनावी मैदान में होने से राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ सीट पर कहना अभी मुश्किल है। यहां से कभी समाजवादी पार्टी कभी राजपा कभी कांग्रेस। क्षेत्र में कभी किसी पार्टी की परंपरागत सीट नहीं रही है । इस बार दोनों ही पार्टियों में बागी चुनावी मैदान में होने से  राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने की संभावनाएं हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है