नव निर्वाचित विधायक प्रमोद जैन भाया ने किसानों को यूरिया खाद की पर्याप्त आपूर्ति को लेकर लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

यूरिया खाद की आपूर्ति नही करने पर 02 दिसम्बर को सीएफसीएल फेक्ट्री गढेपान पर करेंगे धरना प्रदर्शन

Nov 26, 2025 - 13:05
 0
नव निर्वाचित विधायक प्रमोद जैन भाया ने किसानों को यूरिया खाद की पर्याप्त आपूर्ति को लेकर लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

अंता (शफीक मंसूरी )बारां 25 नवम्बर। अन्ता विधानसभा उप चुनाव में ऐतिहासिक मतों से विजयी हुए विधायक प्रमोद जैन भाया द्वारा आज विधायक पद की विधानसभा सचिवालय में शपथ ग्रहण की गई। शपथ ग्रहण के तुरन्त बाद  विधायक प्रमोद जैन भाया द्वारा बारां जिले के किसानों की खाद की समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा गया।कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि नव निर्वाचित विधायक प्रमोद जैन भाया द्वारा आज राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम पत्र लिखा गया। पत्र में उल्लेखित किया गया कि बारां जिले में इस वर्ष अधिक बरसात होने के कारण फसलें तबाह हो चुकी है जिसके कारण किसान बर्बाद हो चुका है। अब रबी फसलों की बुवाई हो रही है लेकिन किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध नही हो पा रहा है जिसके कारण बारां जिले के अन्नदाता किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
भाया ने लिखा कि कोटा जिले में बारां जिले की सीमा पर ग्राम गढेपान में चम्बल फर्टिलाइजर्स केमिकल्स लिमिटेड खाद की फेक्ट्री स्थित है। इस फेक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषित वेस्टेज पानी एवं चिमनी से निकलने वाली दूषित हवा से बारां जिलेवासियों को भी नुकसान होता है। इस फेक्ट्री का दूषित पानी कालीसिन्ध नदी में आकर मिलता है। इसके बावजूद इस फेक्ट्री से पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद बारां जिले के किसानों को उपलब्ध नही करवाया जाता है।

बारां जिले के किसानों के लिए माह नवम्बर 2025 के लिए 27000 टन यूरिया का कोटा आरक्षित किया गया था लेकिन आज दिनांक तक केवल मात्र 15000 टन यूरिया ही प्राप्त हुआ है। नवम्बर माह समाप्ति की ओर है लेकिन अभी तक बारां जिले को आवंटित लक्ष्य अनुसार पूरा यूरिया खाद उपलब्ध नही करवाया गया है। बड़े खेद की बात है कि बारां जिले के निकट यूरिया खाद की इतनी बड़ी फेक्ट्री होने के बावजूद बारां जिले के किसानों को खाद के लिए मारे-मारे फिरना पड़ रहा है। भाया ने बारां जिले के किसानों को अपनी फसलों के लिए माह नवम्बर में आवंटित 27000 टन यूरिया के कोटे की पूर्ण आपूर्ति सुनिष्चित करवाए जाने तथा माह दिसम्बर 2025 में भी पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद का कोटा उपलब्ध करवाने की मुख्यमंत्री से मांग की गई। भाया ने कहा कि यदि माह नवम्बर में आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप पूरा यूरिया खाद इस महिने की अन्तिम तारीख 30 नवम्बर 2025 तक बारां जिले के किसानों के लिए उपलब्ध नही करवाया जाता है तो उन्हें आगामी 02 दिसम्बर 2025 को ग्राम गढेपान स्थित सीएफसीएल फेक्ट्री के बाहर किसान हितों के मध्यनजर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................