विधानसभा क्षेत्र भरतपुर में एसआईआर-2026 के गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी

Nov 26, 2025 - 13:06
 0
विधानसभा क्षेत्र भरतपुर में एसआईआर-2026 के गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी
प्रतिकात्मक छवि
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 073 भरतपुर में घर-घर सर्वे के दौरान गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण कार्य निरंतर जारी है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे तक क्षेत्र में गणना प्रपत्रों का 71.87 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी भारती गुप्ता ने बताया कि शेष प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन शीघ्रता से सुनिश्चित कराने के लिए नगर निगम भरतपुर द्वारा शहर में संचालित ऑटो ट्रिपरों के माध्यम से मुनादी कराई गई, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के शेष मतदाताओं से आग्रह किया गया कि वे अपने भरे हुए प्रपत्र संबंधित बीएलओ को जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि मुनादी के माध्यम से मतदाताओं को सूचित किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के दौरान प्रत्येक मतदाता को अपना गणना प्रपत्र सही व पूर्ण रूप से भरकर 4 दिसंबर 2025 से पूर्व अनिवार्य रूप से बीएलओ को जमा कराना है। यह प्रक्रिया मतदाता सूची में नाम के सत्यापन एवं अद्यतन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
 उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों का सत्यापन नहीं होगा, उनके नाम मतदाता सूची से स्वतः हट सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2002 की विधानसभा मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, वे अपने माता-पिता की पूर्व एसआईआर सूची अथवा मतदाता पहचान पत्र विवरण बीएलओ को उपलब्ध कराकर सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कराऐं। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों का सहयोग करते हुए समय पर गणना प्रपत्र जमा कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सहभागी बनें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................