राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ कठूमर ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन; सर्वसम्मति से अरविंद जाटव बने कठूमर ब्लॉक अध्यक्ष
कठूमर (दिनेश लेखी) राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ के कठूमर ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के चुनाव शनिवार को लक्ष्मी मैरिज गार्डन कठूमर में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया जिला कार्यकारिणी की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित की गई।
चुनाव में सर्वसम्मति से अरविंद जाटव (व्याख्याता, सोंखरी) को ब्लॉक अध्यक्ष, रूप सिंह पथिक को ब्लॉक महामंत्री, फूल सिंह खोईया को ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा जगदीश लेवल को ब्लॉक कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में करीब 95 शिक्षकों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता एवं मजबूती का परिचय दिया। उपस्थित शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक बुधराम प्रधानाचार्य (अलवर), सह-पर्यवेक्षक कमल सिंह वरिष्ठ अध्यापक (अलवर), प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह मसारी, प्रदेश प्रतिनिधि अमर सिंह जाटव (अलवर), जिला अध्यक्ष नवीन भारती तथा जिला उपाध्यक्ष उदय सिंह मसारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का विश्वास दिलाया।


