सुशासन रथ यात्रा के माध्यम से विधायक ने क्षेत्र के विकास में धन की नहीं आने दी जाएगी कमी की लोगों को दिया आश्वासन
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेंद्र मीणा के नेतृत्व में चल रही सुशासन रथ यात्रा के तहत गुरुवार को सुशासन रथ महुवा विधानसभा क्षेत्र के सलेमपुर, बड़ा गांव, खेडला, बाड़ा बुजुर्ग, मनोहरपुर, साथा, गहनोली, भोपुर, गाजीपुर, नौगांव, लागडी पूरा, अमरपुर, गाजीपुर टोल, टेकड़ा, ग्राम पंचायत में पहुंचा जहां ग्रामीणों ने सुशासन रथ की पूजा अर्चनाकर गीत गाकर रथ के साथ चल रहे भाजपा के पदाधिकारी में विधायक राजेंद्र मीणा का गर्म जोशी के साथ स्वागत सत्कार किया।
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहां की राजस्थान सरकार की 2 वर्ष में राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित सुशासन रथ यात्रा का विकास रथ के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को देने के साथ राजस्थान सरकार द्वारा 2 वर्ष में जनता से किए गए वादों की पूर्ति किया जाने का विस्तृत रूप से वर्णन करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए किसी प्रकार के धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इन 2 वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र की सड़कों के साथ पानी बिजली सहित अनेक विकास कार्य हुए हैं
विधायक राजेंद्र मीणा ने बताया कि आज गुरुवार को ग्राम पंचायत सलेमपुर, बड़ागांव, खेड़ला बुजुर्ग, बाड़ा बुजुर्ग, सांथा, गाजीपुर, पावटा में पहुंचने पर आमजन को महवा विधायक राजेंद्र मीना ने राज्य सरकार की चल रही जनकल्याणकारी योजनाएं एवं विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
इस शुभ अवसर पर जिला सह संयोजक श्रीमती मंजूलता, विधानसभा प्रभारी शिव कुमार सैनी, विधानसभा संयोजक श्रीमती मिश्री देवी, विधानसभा सह संयोजक योगेश शास्त्री, पूर्व जिला अध्यक्ष टीकम सिंह एडवोकेट जिला प्रवक्ता रामराज गुर्जर, मंडल अध्यक्ष राज बहादुर गुर्जर सहित भाजपा पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता एवं महिला पुरुष सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।
सुशासन रथ यात्रा के दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक राजेंद्र मीणा का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा साथ हैं। उन्होंने कहा कि विधायक राजेंद्र मीणा के नेतृत्व में महवा विधानसभा क्षेत्र का विकास हो रहा है और वे उनके साथ हैं।


