श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा महुवा, महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बढ़ाई यात्रा की शोभा

Dec 18, 2025 - 13:43
 0
श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा महुवा, महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर बढ़ाई यात्रा की शोभा

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय पर गुरुवार कोविधायक राजेंद्र मीणा ने श्री श्याम बाबा की भव्य निशान एवं कलश यात्रा का हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया। श्री श्याम  परिवार सेवा समिति महुवा की ओर से आयोजित इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्याम बाबा के प्रेमी शामिल हुए। यात्रा श्री सीताराम मंदिर प्रांगण पुराना हॉस्पिटल रोड महुवा से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, तहसील रोड, गुर्जर मोहल्ला पंडित मोहल्ला पाराशर मोहल्ला होते हुए नेशनल हाईवे में मार्केट होते हुए श्री सीताराम मंदिर पर पहुंची।

इस दौरान निशान यात्रा व कलश यात्रा का जगह-जगह महुवा कस्बे के अनेक सामाजिक संगठनों द्वारापुष्प वर्षा कर स्वागत जलपान कराकर किया गया। श्याम बाबा के प्रेमियों ने श्याम प्यारे की जय के  जय कारों से पूरा महुवा शहर भक्ति मय कर दिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किए हुए निसान कलशयात्रा मैं नाचते गाते हुए शोभा बढ़ाई। 

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से जहां भाईचारा बढ़ता है वही हमारी संस्कृति से हमारे आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति की जानकारी होती है इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहां कीश्री श्याम बाबा की कृपा से महुवा में भक्ति का भव्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्याम बाबा के प्रेमियों की एकता और भक्ति का यह अद्भुत प्रदर्शन है।

इस अवसर पर श्री श्याम  परिवार सेवा समिति महुवाके सदस्यों ने विधायक राजेंद्र मीणा का स्वागत किया और उन्हें श्याम बाबा की भक्ति में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। यात्रा में शामिल होने वाले श्याम बाबा के प्रेमियों ने कहा कि यह आयोजन उनके जीवन का सबसे बड़ा उत्सव है और वे इसे कभी नहीं भूल पाएंगे।

यात्रा के दौरान श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया। यात्रा के अंत में श्री सीताराम मंदिर पर एक भव्य सभा का आयोजन किया गया, जिसमें श्याम बाबा के प्रेमियों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्री श्याम परिवार सेवा समिति महुवा की के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन श्याम बाबा के प्रेमियों की एकता और भक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी श्याम बाबा की भक्ति में इसी तरह से जुड़े रहेंगे और उनके प्रेमियों की सेवा करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................