दौसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ई-रिक्शा बैटरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Apr 11, 2026 - 18:16
 0
दौसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ई-रिक्शा बैटरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महुवा (अवधेश अवस्थी ) महुवा जिला पुलिस दौसा ने महुवा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही ई-रिक्शा बैटरी चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी भगवानसहाय उर्फ काड़ू मीना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 03 बैटरियां बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी महुवा थाना का ए श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है और पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर महुवा कस्बे के अलग-अलग इलाकों से कम से कम 4 ई-रिक्शाओं से बैटरियां चोरी कर चुका था। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के तहत महुवा, दौसा, जयपुर व अलवर जिलों में कुल 37 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के एक साथी को पहले ही विधि से संघर्षरत बालक के रूप में निरुद्ध किया जा चुका है।

इस मामले में पहले ही 08 चोरी की बैटरियां बरामद की जा चुकी हैं। आरोपी जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से चोरी की वारदातों को अंजाम देने लग जाता था। इतना ही नहीं, वह अपने आस-पास के नाबालिगों को भी इस गिरोह में शामिल कर अपराध करवाता था।

14 फरवरी 2026 को महुवा थाने में एक पीड़ित ने ई-रिक्शा बैटरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर लगातार जांच की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। 10 अप्रैल 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बैटरियां बरामद की गईं।

पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य चोरी के प्रकरणों में भी आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का संदेश: -“आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” के संकल्प के साथ दौसा पुलिस अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................