जूनसिया गांव में शहीद महेन्द्र सिंह शेखावत की मूर्ति का अनावरण
विकास कार्यों और शहीदों की वीरता पर जोर, बच्चों–युवाओं को प्रेरणा का संदेश।
चौमूं (जयपुर /राजेश कुमार जांगिड़) । ग्राम जूनसिया स्थित शहीद स्मारक परिसर में बुधवार को शहीद महेन्द्र सिंह शेखावत की प्रतिमा का भव्य समारोह में अनावरण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ रहे। इस अवसर पर राठौड़ ने भारतीय सेना की वीरता, सर्जिकल स्ट्राइक और आतंकवाद के खिलाफ किए गए अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बन चुका है और इसके पीछे हमारे जवानों का अदम्य साहस है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शहीद महेन्द्र सिंह शेखावत के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि शहीद किसी जाति या परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए जन्म लेता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार देवायूष सिंह ने की। उन्होंने कहा कि शहीद महेन्द्र सिंह का बलिदान यह गांव और क्षेत्र कभी नहीं भूल पाएगा।
जयपुर ग्रामीण लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने कहा कि शहीदों की प्रतिमाएं बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनसे प्रेरणा लेकर युवा देश का नाम रोशन करने का संकल्प लें। इस मौके पर अतिथियों ने शहीद महेन्द्र सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में खंडेला विधायक सुभाष मील, फुलेरा विधायक विद्याधर चौधरी, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु सिंह राजवी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव, कांग्रेस नेता राजेश ककरालिया, ब्रिगेडियर वीरेंद्र सिंह राठौड़, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जयपुर कर्नल जयदेव सिंह राठौड़ श्री श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा डूंगरी कला के जयरामपुरी धाम के महंत श्री श्री 1008 श्री हीरापुरी जी महाराज, बढ़ पिपली बालाजी धाम झोटवाड़ा के महंत परमेंद्रनाथ महाराज, पलसाना आश्रम के महंत मनोहरशरण, केदारनाथ धाम से डमरूवाले बाबा, नोपूरा आश्रम से बम महाराज सहीत शहीद परिवार से शहीद के पिता विजय सिंह, माता प्रकाश कंवर, धर्मपत्नी उषा कंवर, बहन रक्षा कंवर, किशनगढ़ रेनवाल प्रधान संतोष वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल, पूर्व प्रधान गजेन्द्र सिंह खंगारोत, ईटावा सरपंच बजरंग लाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल यादव, रलावता सरपंच गोधाराम जाखड़, पूर्व कृषि उपज मंडी चौमू के अध्यक्ष सांवरमल चौधरी, लालासर सरपंच छोटूराम कुमावत,राजपूत सभा जयपुर देहात पूर्व अध्यक्ष मोती सिंह सांवली उद्योगपति विक्रम सिंह साचौरा दिलीप सिंह मेहरौली शिक्षाविद दौलत सिंह खंगारोत, पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्र सिंह सुरपुरा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जगदीशनारायण गोरा, जिला परिषद सदस्य शारदा देवी, युवा नेता सुरेन्द्र महला, हरसोली सरपंच रामकिशन कुमावत, बधाल सरपंच विजय सामोता, शिक्षाविद प्रेम सिंह शेखावत, पंचायत समिति सदस्य जगदीश ददरवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामअवतार भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में शहीद महेन्द्र सिंह शेखावत की यूनिट आईएनएस अभिमन्यु, मुंबई के लगभग 200 मरीन कमांडो भी शामिल हुए और शहीद को नमन किया।


