गोर्वधन में सजेंगे 56 प्रकार के पकवान,भट्टी पूजन के बाद बनने लगे पकवान
भरतपुर( विष्णु मित्तल)श्री गिरिराज जी सेवक मण्डल परिवार आगरा की ओर से भगवान श्री गिरिराज धरण की पावन धरा गोर्वधन में बडी परिक्रमा मार्ग गोवर्धन-आन्यौर में मध्य श्री गुरु काष्र्णि आश्रम पर 21 और 22 दिसम्बर को बृज के सन्त हरीओम जी महाराज के सानिध्यं में दिव्य छप्पन भोग महोत्सव मनाया जाऐंगा,जिसकी तैयारियां पूरी हो गई और शुक्रवार को गोर्वधन धाम में सन्त हरिओम महाराज ने भट्टी पूजन कराते हुए कहा कि भाग्यशाली व्यक्ति को ही बृज की धरा,छप्पन भोग एवं सन्त दर्शन होते है,जिसने भगवान श्री गिरिराज धरण धाम में ये दर्शन नही किए और श्री गिरिराज जी की सप्त कोसीय परिक्रमा नही लगाई,वह व्यक्ति भाग्यशाली नही हो सकता और खुशहाली से भरा जीवन नही जी सकता।
उन्होने कहा कि बृज के दर्शन करने को दुनियां के लोग तरसते है,जब भगवान श्री कृष्ण ने बृज के मथुरा में जन्म लिया और बृज अंचल में अनेक लीलाए की,तो उस समय स्वर्ग से देवी-देवता भी आए और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाए देखी। मण्डल के चरण सेवक अजय गोयल,मनोज कुमार गर्ग,श्यामसुन्दर माहेश्वरी,पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि श्री गिरिराज जी सेवक मण्डल परिवार के द्वारा प्रतिवर्ष गोर्वधन में दिव्य छप्पन भोग सजाए जाते है और 21 से 22 दिसम्बर तक दिव्य छप्पन भोग महोत्सव मनाया जाता है। कार्यक्रम की सफलता के लिए 19 दिसम्बर को गोर्वधन धाम बडी परिक्रमा मार्ग स्थित श्री गुरु काष्र्णि आश्रम पर सन्त हरगोविन्द महाराज ने भट्टी पूजन कराया और कार्यक्रम की सफलता के लिए श्री गिरिराज धरण से कामना की।
भट्टी पूजन के बाद ही 56 प्रकार के पकवान बनने प्रारम्भ हो गए,जिसे बनाने के लिए 200 से अधिक हलवाई लगे हुए है। करीब 11 हजार 11 सौ 11 किलोग्राम बजन के पकवान सजाए जाऐंगे। उन्होने बताया कि 21 दिसम्बर को गोर्वधन महाराज की परिक्रमा चांदी के पात्र से दुग्ध की धार कक साथ की जाऐगा और महिलाए चांदी के कलशलेकर कलश यात्रा में शामिल होगी,जबकि पुरूष व बच्चे हाथ में ध्वज लेकर चलेंगे। 22 दिसंबर को ठाकुर जी का श्रृंगार हीरे के हार, 11 किलो वजनी 3.30 फुट ऊंचे चांदी के छत्र, चांदी की छड़ी एवं गरुड़ ध्वज रथ पर विराजमान स्वरूप में किया जाएगा।
ठाकुर जी को 11 किलो के चांदी के थाल में छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे तथा अमृततुल्य दूध चांदी के पात्रों में अर्पित होगा। 501 साधुओं की सेवा के बाद महा प्रसादी का आनंद हजारों भक्त लेंगे। आयोजन के लिए आगरा से 80 बसे चलेंगी जोकि भक्तों को निःशुल्क गोवर्धन ले जाएंगी। कार्यक्रम में अजय गोयल,मनोज कुमार गर्ग ,श्यामसुंदर माहेश्वरी,पवन कुमार अग्रवाल कन्हैयालाल, मनोज गोयल, राकेश सिंघल, मोनू भाई, सुनील मित्तल, पीयूष जैन, आरके श्रोतिया, सचिन गोयल, बंटू भाई आदि का विशेष सहयोग जारी है।