झड़ाया बालाजी मंदिर में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर हुआ धर्म सभा का आयोजन

Dec 19, 2025 - 13:41
 0
झड़ाया बालाजी मंदिर में 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर हुआ धर्म सभा का आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के झडाया नगर स्थित बालाजी मंदिर परिसर में शुक्रवार को आगामी जून महीने में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर विशाल धर्म सभा का आयोजन हुआ l मंदिर परिसर में धर्म सभा के अध्यक्षता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज ने की l  यज्ञ प्रेमी मदनलाल भंवरिया ने जून 2026 में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ को लेकर अपनी बात रखी l भावरिया के अनुसार यज्ञ में जोड़ों की संख्या एक कुंड पर दो आदमी विराजमान रहेंगे l यज्ञ में सेवा 1100 रुपए कम से कम होगी अधिक की कोई मनाई नहीं होगी l यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया के अनुसार प्रधान कुंड एवं अलग से 8 कुंड होंगे कुल मिलाकर 9 कुंड होंगे l यज्ञ प्रेमी भंवरिया के अनुसार यज्ञ में राम कथा का आयोजन भी करवाया जाएगा जिसमें कथाकार रणवीर भाई शेखावाटी वाले कथा का रसपान करेंगे l इस दौरान यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया, विकास जांगिड़, महेंद्र सिंह तेतरवाल ,जगदीश जाखड़, इंद्राज, छगनलाल, कालूराम, राजू ,सुनील काजला, जागीराम ,महेंद्र सिंह,हनुमान यादव डॉ रामावतार गजराज सहित कई लोग मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................